Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nalanda Temple Stampede: बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 8 की मौत, कई लोग घायल

March 31, 2026

Nalanda Temple Stampede: बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 8 की मौत, कई लोग घायल

नेशनल डेस्कः बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार के कारण मंदिर में बहुत ज्यादा भीड़ जुटी थी। इसी दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।

 

क्यों जुटी थी इतनी भीड़
चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार शीतला माता की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन और पूजा करने आते हैं। इसी वजह से मंदिर में हजारों लोग पहुंच गए थे।

 

भगदड़ कैसे मची
मंदिर में भीड़ बहुत ज्यादा थी, लेकिन वहां पर पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था काफी कम थी। इसी बीच कुछ लोग जल्दी दर्शन करने के लिए लाइन तोड़कर आगे बढ़ने लगे। इससे अचानक अफरा-तफरी मच गई। लोग एक-दूसरे पर चढ़ने लगे। जिससे धक्का-मुक्की बढ़ गई। कई लोग गिर पड़े और ऊपर से लोग चढ़ते चले गए। इसी कारण भगदड़ की स्थिति बन गई।

 

राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घायलों को बाहर निकाला गया। करीब एक दर्जन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इनमें से 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मंदिर परिसर को कराया गया खाली
घटना के बाद प्रशासन ने मंदिर परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया है और स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर एसडीएम समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

महिला श्रद्धालु ने बताया हादसे का वजह 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें