Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Middle East Conflict: अमेरिका-इजरायल ने ईरान के इस्फहान में दागे बंकर बस्टर बम, ट्रंप ने शेयर किया खौफनाक वीडियो

March 31, 2026

Middle East Conflict: अमेरिका-इजरायल ने ईरान के इस्फहान में दागे बंकर बस्टर बम, ट्रंप ने शेयर किया खौफनाक वीडियो

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका की सेना ने ईरान के इस्फहान शहर में एक बड़े हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की है। यह हमला इस्फ़हान शहर में स्थित एक महत्वपूर्ण गोला-बारूद डिपो (हथियार भंडार) पर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका ने इस हमले में बहुत शक्तिशाली 2,000 पाउंड के बंकर-भेदी बम इस्तेमाल किए। ये बम खासतौर पर जमीन के अंदर बने मजबूत ठिकानों को नष्ट करने के लिए होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई “पेनेट्रेटर मुनिशन” (अंदर तक जाकर फटने वाले बम) भी इस्तेमाल किए गए। इससे भूमिगत सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रात के आसमान में कई बड़े विस्फोट दिखाई देते हैं। कहा जा रहा है कि यह वीडियो उसी समय का है जब हमला हुआ। हालांकि वीडियो के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया गया

 

रिपोर्ट क्या कहती है?
अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि हमला इस्फ़हान के डिपो पर किया गया। इसमें भारी मात्रा में बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल हुआ। इसका मकसद गहरे और सुरक्षित ठिकानों को नुकसान पहुंचाना था

इस्फ़हान क्यों है महत्वपूर्ण?
इस्फ़हान ईरान का एक प्रमुख शहर है। यह राजधानी तेहरान के दक्षिण में स्थित है। जायंदेह नदी के किनारे बसा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने लगभग 540 किलोग्राम समृद्ध यूरेनियम यहां की भूमिगत सुविधाओं में रखा है। इस वजह से यह जगह रणनीतिक रूप से बहुत अहम मानी जाती है।

ट्रंप ने ईरान को थी चेतावनी
डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले ही ईरान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्र, तेल कुएं और अन्य महत्वपूर्ण ढांचे को निशाना बना सकता है। उन्होंने खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य का जिक्र किया। यहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल गुजरता है।

इसका क्या असर हो सकता है?
मध्य पूर्व पहले ही पानी की कमी से जूझ रहा है। अगर ऊर्जा और पानी से जुड़े प्लांट्स पर हमला होता है, तो हालात और खराब हो सकते हैं। इससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें