Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maharashtra HSC Result 2025 :12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, 91.88 प्रतिशत बच्चे हुए पास… ऐसे चेक करें रिजल्ट

May 5, 2025

Maharashtra HSC Result 2025 :12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, 91.88 प्रतिशत बच्चे हुए पास… ऐसे चेक करें रिजल्ट

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आज कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइटों mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर देख सकते हैं। आइए  जानते है इस खबर को विस्तार से…

91.86% छात्र-छात्राएं पास… 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड द्वारा बताया गया कि इस साल 91.86 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। यह आंकड़ा इस वर्ष की परीक्षा में सफलता दर को दर्शाता है और छात्रों के अच्छे प्रदर्शन को दर्शाता है।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • रिजल्ट लिंक: रिजल्ट देखने के लिए लिंक आज दोपहर 1 बजे से mahresults.nic.in पर एक्टिव होगा।
  • छात्र अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरकर परिणाम देख सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए स्टेप्स

  1. वेबसाइट पर जाएं: mahresult.nic.in या mahahsscboard.in पर जाएं।
  2. कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें।
  4. रिजल्ट डाउनलोड करें या उसे प्रिंट आउट लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें