Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mata Vaishno Devi के भक्तों के लिए खुशखबरी…रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत

May 5, 2025

Mata Vaishno Devi के भक्तों के लिए खुशखबरी…रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत

Mata Vaishno Devi : माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे ने एक बार फिर जम्मू-तवी तक दो महत्वपूर्ण ट्रेनों टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस और संबलपुर एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया है। बता दें कि पहले ये ट्रेनें केवल अमृतसर तक ही सीमित थीं, लेकिन अब रीमॉडलिंग कार्य पूरा होने के बाद इनका सफर दोबारा जम्मूतवी स्टेशन तक बढ़ा दिया गया है।

रीमॉडलिंग के चलते थी अस्थायी परेशानी

रेलवे द्वारा नवंबर 2024 में जम्मू यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य शुरू किया गया था, जिसके चलते 16 नवंबर से ट्रेन संख्या 18309/18310 (संबलपुर एक्सप्रेस) और 18101/18102 (टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस) का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था। इससे यात्रियों को जम्मू जाने के लिए अमृतसर में ट्रेन बदलनी पड़ती थी, जिससे यात्रा में असुविधा होती थी।

अब अमृतसर से आगे भी मिलेगी सीधी सुविधा

करीब साढ़े पांच महीने के बाद रेलवे ने दोनों ट्रेनों का संचालन पुनः जम्मू तवी तक शुरू कर दिया है। अब यात्रियों को अमृतसर में ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी और वे सीधे जम्मू पहुंच सकेंगे।

सोनीपत स्टेशन पर भी रुकेंगी ट्रेनें

आपको बता दें कि संबलपुर एक्सप्रेस एक दिन और टाटानगर एक्सप्रेस दूसरे दिन चलती है। ये दोनों ट्रेनें सुबह 5:12 बजे और रात 10:10 बजे दो मिनट के लिए सोनीपत स्टेशन पर रुकती हैं। अब ये ट्रेनें जम्मू तक चलेंगी, जिससे यात्रियों को अमृतसर से आगे जाने के लिए ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस फैसले से माता वैष्णो देवी के भक्तों को बड़ी राहत मिली है और अब उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुगम हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें