Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई: इस बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें क्या था मामला

May 5, 2025

पंजाब में शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई: इस बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें क्या था मामला

Punjab Education Department : पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने एक सख्त और संदेशभरा कदम उठाया है। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा एक स्कूल अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस वायरल वीडियो के बाद की गई जिसमें स्कूली बच्चे मेहमानों को पकोड़े परोसते नजर आ रहे थे।

-सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सूत्रों के अनुसार, 2 मई को श्री गोइंदवाल साहिब स्थित एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कई राजनीतिक हस्तियां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को मेहमानों की आवभगत करते हुए देखा गया, और इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

-स्कूल इंचार्ज पर हुई कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और स्कूल के इंचार्ज गुरप्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मंत्री बैंस ने कहा, “छात्रों का स्कूल में उद्देश्य केवल शिक्षा प्राप्त करना है, न कि किसी समारोह में सेवा करना। यह कृत्य अस्वीकार्य है और इससे शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर आंच आती है।”

मंत्री के इस कदम को शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन और बच्चों की गरिमा को बनाए रखने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। शिक्षा विभाग ने आगे भी ऐसे मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने की बात कही है। इस कार्रवाई ने राज्य भर के शिक्षण संस्थानों को यह स्पष्ट संकेत दिया है कि विद्यार्थियों के अधिकारों और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें