Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ल्हासा में पहले सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव की शुरुआत, अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य बनाने का लक्ष्य

May 5, 2025

ल्हासा में पहले सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव की शुरुआत, अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य बनाने का लक्ष्य

शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में 17 से 20 मई तक पहला सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। “बर्फिले पठार पर प्राचीन शहर, पवित्र स्थल ल्हासा” थीम वाले इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संस्कृति, पर्यटन और उद्योग के समन्वय को गति देना और ल्हासा को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर उभारना है। ल्हासा प्रशासन द्वारा हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी साझा की गई।

महोत्सव की शुरुआत 17 मई की शाम “हार्ट टू ल्हासा” नामक विशेष सांस्कृतिक प्रदर्शन से होगी, जिसमें ऑडियो-विजुअल माध्यमों से शहर की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक जीवंतता को दर्शाया जाएगा। 18 मई को उद्घाटन समारोह के साथ ही “ल्हासा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य शहर (2025-2030)” योजना जारी की जाएगी। इस दिन सांस्कृतिक पर्यटन उद्योग विकास सम्मेलन, ट्रैवल एजेंट्स की बैठक और निवेश संवर्धन कार्यक्रम भी होंगे। साथ ही, विश्व पर्यटन गठबंधन के विशेषज्ञ ल्हासा के पर्यटन विकास पर मंथन करेंगे। शाम को “तांगश्योंग में प्रेम” थीम वाली अग्नि प्रज्वलित रात्रि समारोह में मेहमान तिब्बती लोक संस्कृति की झलक देख सकेंगे।

19 मई, जो चीन का राष्ट्रीय पर्यटन दिवस भी है, पर “नामत्सो झील उद्घाटन दिवस” मनाया जाएगा, जिसमें पारिस्थितिकी संरक्षण के साथ स्थानीय रीति-रिवाजों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, जल-निकालने की रस्म आयोजित की जाएगी, जिससे तिब्बती संस्कृति और तांगश्योंग काउंटी की घुमंतू संस्कृति का सार दिखाया जाएगा। साथ ही, नामत्सो झील के चारों ओर माउंटेन बाइक रेस जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। शाम को ल्हासा नदी के तट पर लाइव-एक्शन नाटक “राजकुमारी वनछंग” का मंचन होगा, जो जातीय संस्कृतियों के मेल को प्रदर्शित करेगा।  

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें