Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Capitals ने Ram Charan की ‘Peddi’ को दिया स्पेशल ट्रिब्यूट, एक्शन से भरपूर वीडियो ने मचाया धमाल- राम चरण ने जताया आभार!

May 6, 2025

Delhi Capitals ने Ram Charan की ‘Peddi’ को दिया स्पेशल ट्रिब्यूट, एक्शन से भरपूर वीडियो ने मचाया धमाल- राम चरण ने जताया आभार!

Ram Charan : आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर है, और इसी उत्साह के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा स्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी के वायरल फर्स्ट शॉट को बेहद दमदार अंदाज़ में रीक्रिएट कर फैंस को बड़ा सरप्राइज़ दिया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस स्पेशल वीडियो में टीम के खिलाड़ी स्टाइल और जोश में किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं।

इस वीडियो में केएल राहुल, टी. नटराजन, फाफ डु प्लेसिस, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल और अन्य खिलाड़ी मैदान पर बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी के ज़बरदस्त हुनर का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पेड्डी के इमोशनल और रॉ विज़ुअल्स को बखूबी रीक्रिएट किया गया है। राम चरण के पावरफुल डायलॉग्स, उनकी एनर्जी और फिल्म के ग्रिट्टी अंदाज़ को दिल्ली कैपिटल्स ने हूबहू पेश किया, जिसने फैंस के बीच धूम मचा दी।

राम चरण ने इस शानदार ट्रिब्यूट पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा:”#PeddiFirstShot के शानदार रीक्रिएशन के लिए @DelhiCapitals को धन्यवाद ❤️‍🔥🏏 आज के मैच के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं 🤝 बस तैयार रहें, @SunRisers और मजबूत होकर वापसी कर सकते हैं। 😃💪🏼”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

राम चरण की पेड्डी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज़ है। फिल्म में वह एक बेहद अलग लुक में नज़र आएंगे—चेहरे पर ज़ख्म, बिखरे बाल, भारी शरीर और उत्तरांध्र की विशिष्ट विजयनगरम बोली में संवाद। यह लुक और उनका ट्रांसफॉर्मेशन फैंस और क्रिटिक्स दोनों को प्रभावित कर रहा है।

बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को वेंकट सत्यश किलारु ने वृिद्धि सिनेमा के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि प्रस्तुतकर्ता हैं मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स। पेड्डी 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

ये भी पढ़ें- Smartphones Under 20K: Motorola से लेकर Realme तक! बस इतने में मिलेंगे ये धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें