Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Operation Sindoor से खुश हुई CM ममता, सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा-“जय हिंद, जय इंडिया”

May 7, 2025

Operation Sindoor से खुश हुई CM ममता, सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा-“जय हिंद, जय इंडिया”

नेशनल डेस्क : भारतीय सेना ने एक बार फिर देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों का करारा जवाब दिया है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने मंगलवार रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकवादी अड्डों पर जबरदस्त मिसाइल हमले किए। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई। वहीं सेना के कार्रवाई से खुश होकर पूरे देश को लोगों को गर्व महसूस हो रहा है। इसके साथ ही कई राज्यों के CM ने इस कार्य के लिए सेना की जमकर तारीफ की। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

पहलगाम हमला बना कार्रवाई की वजह

आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। यह हमला जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों द्वारा किया गया था। भारत ने इसके 15 दिन के भीतर इस हमले का जवाब दिया और यह साफ संदेश दिया कि आतंकी हमलों का माकूल जवाब दिया जाएगा।

21 आतंकी ठिकानों को बनाया गया निशाना

भारतीय सेना ने एक ही रात में पाकिस्तान और PoK के 9 स्थानों पर मौजूद 21 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित हेडक्वार्टर और लश्कर-ए-तैयबा के मुरीदके स्थित अड्डे शामिल थे। इन हमलों में जैश के 4, लश्कर के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 अड्डे पूरी तरह तबाह कर दिए गए।

100 से अधिक आतंकी मारे गए

सेना सूत्रों के अनुसार, इन हमलों में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। अकेले जैश-ए-मोहम्मद के ही कम से कम 30 आतंकी मारे गए हैं। लश्कर और हिज्बुल के भी कई कमांडर इस हमले में मारे गए हैं। जैश और लश्कर के मुख्यालय पूरी तरह मिट्टी में मिला दिए गए हैं।

देशभर से मिल रही सेना को सराहना…

“जय हिंद! जय इंडिया!”… CM ममता 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भारतीय सेना के इस ऑपरेशन की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा – “जय हिंद! जय इंडिया!” उन्होंने पहले भी कहा था कि तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार की आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में साथ खड़ी है।

CM नीतीश कुमार ने जताया गर्व

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस सैन्य कार्रवाई पर गर्व जताते हुए कहा, “भारतीय सेना के पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।

 आतंक पर सटीक वार, युद्ध से परहेज

भारत ने इस सैन्य ऑपरेशन को इस तरह अंजाम दिया कि न तो आम पाकिस्तानी नागरिकों को नुकसान पहुँचा और न ही पाकिस्तानी सेना को टारगेट किया गया। यह एक रणनीतिक और सीमित कार्रवाई थी, जो सिर्फ आतंकियों के खिलाफ की गई, जिससे युद्ध की स्थिति बनने से रोका जा सके।

आतंक का अंत तय… भारत ने दिया संदेश 

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि आतंकवाद किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सिर्फ एक जवाबी हमला नहीं था, बल्कि आने वाले समय में भारत की ‘जीरो टॉलरेंस टू टेरर’ नीति का उदाहरण भी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें