Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाबालिग से दुष्कर्म कर सोशल प्लेटफार्म पर अश्लील वीडियो वायरल

May 8, 2025

नाबालिग से दुष्कर्म कर सोशल प्लेटफार्म पर अश्लील वीडियो वायरल

हिसार: एक नाबालिग छात्र से दुष्कर्म करने व ईल वीडियो व फोटो सोशल प्लेटफार्म पर वायरल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। जिनमें दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस चौंका देने वाले मामले में पीड़िता के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी हिसार के एक निजी कॉलेज में पड़ती थी। साल 2023 में कृष्णा मंडी निवासी आर्यन पीड़िता को बहला फुसला कर उसे एक होटल में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो व फोटो भी बना ली और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।

शिकायत में कहा गया कि पीड़िता ने पीछा छुड़ाना चाहा तो इसी दौरान कालेज में ही पढ़ने वाले दूसरे युवक प्रंशात ने दबाव बना कर फिर से लड़की की बात आर्यन से करवाई। आरोपी ने दबाव बनाया कि आर्यन से होटल में मिल लो। अगर तुम नही मिलेगी तो तुम्हारी फोटो व वीडियो वायरल कर देंगे। शिकायत में कहा गया कि इसी दौरान एक अन्य युवक सोनीपत के मंयक ने पीड़िता को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि इस मामले को लेकर वे पुलिस महानिरीक्षक हिसार पुलिस अधीक्षक व महिला आयोग को शिकायत भेज चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक दुष्कर्म करने वाले युवकों में आरोपी आर्यन व इस मामले में साजिश रचने वाले आरोपी प्रशांत की गिरफतारी नही हुई है।

हालांके पुलिस इस मामले में एक आरोपी मयंक को गिरफ्तार कर चुकी है। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने इंटरनेट मीडिया पर उनकी बेटी की अश्लील फोटो और वीडियो भी वायरल कर दी थी। उनकी मांग है कि जो इंटरनेट मीडिया पर अश्लील फोटो वह वीडियो वायरल हुई है, उन्हें डिलीट करवाई जाए और जल्द से जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। परिजनों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिसार के पुलिस से अधीक्षक से दो बार मिल चुके हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तार की आश्वासन दिया है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उन्हें चंडीगढ़ में लघु सचिवालय व सीएम के आवास पर धरना देने को मजबूर होना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- Smartphones Under 20K: Motorola से लेकर Realme तक! बस इतने में मिलेंगे ये धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें