Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिम में अभ्यास कर रहे युवक पर जानलेवा हमला, लाठी–डंडों और रॉड से जमकर की पिटाई, बाल–बाल बची जान

May 8, 2025

जिम में अभ्यास कर रहे युवक पर जानलेवा हमला, लाठी–डंडों और रॉड से जमकर की पिटाई, बाल–बाल बची जान

रेवाड़ी में जिम में अभ्यास कर रहे युवक पर जानलेवा हमला करने का मामले प्रकाश में आया है। युवक पर चार बदमाशों ने जिम में घुसते ही ताबड़तोड़ डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ बावल थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच–पड़ताल में जुटी है।

 

बावल थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI मनोज को शिकायत देते हुए रेवाड़ी के पातूहेड़ा गांव निवासी संदीप ने बताया कि देर रात करीब 7 बजे के दौरान उसी के गांव के निवासी चार बदमाश स्कॉर्पियो में सवार होकर जबरन जिम में घुस आए, और आते ही पीड़ित पर लाठी–डंडे बरसाने शुरू कर दिए।

आरोपियों की पहचान पातूहेड़ा गांव निवासी सतीश उर्फ जेसीबी, कमल उर्फ गिल्लू, सहीराम उर्फ झोटा, अभय उर्फ काला, रामसिंह के रूप में हुई है। जिनके खिलाफ धारा 304/115(2)/117(2)/351(2)/3(5) BNS 25–54–59 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक बदमाश के हाथ में पिस्तौल भी थी। मारपीट कर युवक के पास से दो हजार रुपए भी छीन लिए। साथ ही युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी देते हुए कहा कि उन्हें रामसिंह ने भेजा है। “अगली बात दिखने पर जान से मार देंगे, इस बात सिर्फ हाथ–पैर तोड़े है”।

धमकी दे आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में पीड़ित को काफी चोटें आई थी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें