Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार को खेलों की दिशा में नई उड़ान, युवाओं के लिए प्रेरणा बने Pankaj Tripathi

May 8, 2025

बिहार को खेलों की दिशा में नई उड़ान, युवाओं के लिए प्रेरणा बने Pankaj Tripathi

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के बहुआयामी अभिनेता और बिहार की माटी से निकले पंकज त्रिपाठी अब सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं रहे। इस बार वे बिहार में हो रहे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ के प्रेरणा स्रोत चेहरे के रूप में युवाओं का जोश और आत्मविश्वास बढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

बिहार में पहली बार इस स्तर का इतना बड़ा खेल आयोजन हो रहा है, जिसमें देशभर से आए युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस खेल महोत्सव का उद्घाटन समारोह बेहद भव्य रहा, जिसमें पंकज त्रिपाठी की मौजूदगी ने खास आकर्षण जोड़ा। पंकज त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा, “यह केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के जीवन में अनुशासन, आत्मबल और सामूहिकता का संचार करने वाला अभियान है। बिहार की धरती पर इसे होते देखना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

खेलों के जरिए युवा वर्ग को नई दिशा देने के इस प्रयास में पंकज त्रिपाठी की भागीदारी से एक संदेश साफ है। सपने बड़े देखो, उन्हें पूरा करने के लिए मैदान में उतरने से मत डरो। खेलो इंडिया यूथ गेम्स न केवल खेलों का उत्सव है, बल्कि यह सामाजिक और मानसिक विकास की ओर बढ़ाया गया कदम है। बिहार सरकार और खेल विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों ने राज्य को एक उभरते हुए ‘स्पोर्ट्स हब’ में तब्दील करना शुरू कर दिया है।

पंकज त्रिपाठी की इस नई भूमिका से बिहार के हजारों युवाओं को न सिर्फ प्रेरणा मिल रही है, बल्कि एक भरोसा भी जन्म ले रहा है कि मेहनत और लगन से हर मुकाम पाया जा सकता है। चाहे वह सिनेमा का मंच हो या खेल का मैदान। जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ रही है, पंकज त्रिपाठी बिहार के युवाओं के लिए एक प्रतीक बनकर उभर रहे हैं। संघर्ष, सफलता और समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा का प्रतीक।

ये भी पढ़ें- Smartphones Under 20K: Motorola से लेकर Realme तक! बस इतने में मिलेंगे ये धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें