Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस मल्लिकार्जुन खरगे ने कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

May 8, 2025

सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस मल्लिकार्जुन खरगे ने कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने आज संसद भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विपक्ष के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। बैठक में राजनाथ सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में करीब 100 आतंकी मारे गए हैं।

 

सर्वदलीय बैठक खत्म होने के बाद मीडिया ने खरगे से सवाल पूछे। जिसके बाद मलिकार्जुन खरगे ने कहा सर्वदलीय बैठक में सरकार ने जो भी कहा है, हम सब ने सुना। साथ ही उन्होंने कहा कि रक्षा से जुड़ी कई गोपनीय बातें हैं, जो हम सामने नहीं रख सकते हैं।

इस संकट की घड़ी में हम सब सरकार के साथ हैं और देशहित में सरकार के साथ रहेंगे। प्रधानमंत्री जी पिछली सर्वदलीय बैठक में भी नहीं आए थे और आज भी नहीं आए ठीक है… ये उनकी मंशा है कि वे खुद को संसद से ऊपर मानते हैं। जब वक्त आएगा तब हम पूछेंगे, लेकिन आज संकट की घड़ी है, इसमें हम किसी की आलोचना नहीं करेंगे।

हमने पूरा समर्थन दिया: राहुल गांधी
सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें