Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Star Plus ने Mother’s Day पर अपने शोज के जरिए ‘Mamta Ki Kasauti’ के साथ मां के जज़्बे को किया सलाम

May 8, 2025

Star Plus ने Mother’s Day पर अपने शोज के जरिए ‘Mamta Ki Kasauti’ के साथ मां के जज़्बे को किया सलाम

Mamta Ki Kasauti : स्टार प्लस हमेशा से मज़बूत कहानियों और गहरे पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक रहा है, जो हर भारतीय परिवार से जुड़ते हैं। मदर्स डे के खास मौके पर चैनल अपने पसंदीदा शोज़ के साथ मिलकर मां के बेमिसाल प्यार, उनके हौसले और उनकी कुर्बानियों का जश्न मना रहा है। इस मदर्स डे पर स्टार प्लस पर देखें ‘ममता की कसौटी’, जो मां के अटूट प्रेम और त्याग को सलाम करता है, आपके पसंदीदा किरदारों की दिल छू लेने वाली कहानियों के साथ।

‘गुम है किसी के प्यार में’ में एक मां की दुनिया तब हिल जाती है, जब सावी को हर मां का सबसे बड़ा डर सताता है – साई अचानक गायब हो जाती है, जिससे सावी का दिल दहल जाता है। वहीं, ‘उड़ने की आशा’ में रेनुका और सचिन के बीच बरसों की दूरियां कम होने लगती हैं। रेनुका को अपने बेटे की परवरिश में अपनी गैरमौजूदगी का एहसास होता है, जिससे उनका रिश्ता भले ही नाजुक हो, लेकिन फिर से जुड़ने की एक नई उम्मीद भी नजर आने लगती है।

‘अनुपमा’ में मां-बेटी का रिश्ता उस वक्त कसौटी पर आ जाता है, जब अनुपमा और राही के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। वहीं, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा मां बनने की खुशी तो पाती है, लेकिन इस खास दिन पर उसका पति उसे उनके बच्चे से दूर कर देता है, जिससे उसकी खुशियां अधूरी रह जाती हैं।

‘पॉकेट में आसमान’ में रानी अपने बच्चे को खोने के डर से कुछ ज्यादा ही सुरक्षा करने लगती है, जिससे रिश्तों में नए मोड़ आते हैं। वहीं, ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ में अंजलि अपनी बहन सपना को सरप्राइज देती है, जो पूरे बस्ती को एक साथ जोड़ देता है।

‘झनक’ में झनक और मून फिर से अपने प्यारे सूजी हलवे वाली यादें ताज़ा करते हैं, जो उनके रिश्ते में नई गर्माहट लाती हैं। वहीं, ‘जादू तेरी नज़र – डायन का मौसम’ में ममता और अलौकिक ताकतों का अनोखा संगम दिखेगा, जहां एक मां अपने बच्चे की हिफाज़त के लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार है।

इस मदर्स डे पर स्टार प्लस इन खास कहानियों के जरिए हमें याद दिलाएगा कि हर कामयाबी, हर मुस्कान और हर संघर्ष के पीछे एक मां का निस्वार्थ प्यार और बलिदान होता है। दर्शकों को हर शो में इमोशनल ट्विस्ट और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।

इस रविवार, शाम 6:30 बजे से 11:30 बजे तक, केवल स्टार प्लस पर देखें “ममता की कसौटी”, जहां आपको देखने मिलेंगी मां के प्यार, संघर्ष और बलिदान की अनकही कहानियाँ।

ये भी पढ़ें- Smartphones Under 20K: Motorola से लेकर Realme तक! बस इतने में मिलेंगे ये धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें