Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात में भारत-पाक सीमा के पास ड्रोन जैसी वस्तु का मलबा मिला 

May 8, 2025

गुजरात में भारत-पाक सीमा के पास ड्रोन जैसी वस्तु का मलबा मिला 
भुज। गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के नज़दीक एक सुनसान इलाके में बृहस्पतिवार को ड्रोन जैसी वस्तु का मलबा मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी। ड्रोन जैसी यह वस्तु खावड़ा गांव के पास तब मिली है, जबकि केंद्र सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को पश्चिमी और उत्तरी भारत के कई स्थानों पर हमले की कोशिश की थी।
कच्छ (पश्चिम) के पुलिस अधीक्षक विकास सुंडा ने पुष्टि करते हुए कहा, आज सुबह एक हाई-वोल्टेज पावर ट्रांसमिशन लाइन के नीचे ड्रोन जैसी वस्तु का मलबा मिला है। उन्होंने बताया, यह मलबा खावड़ा गांव के पास मिला। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उस वस्तु व उसके हिस्सों को जांच के लिए भुज एयरबेस ले गए। ड्रोन कहां से आया इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है और यह भी पता नहीं चल पाया है कि क्या इसे मार गिराया गया या फिर यह बिजली लाइन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्रों के अनुसार, मलबा जिस स्थान पर मिला है, वह भारत-पाक सीमा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें