7 मई को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और अखिल रूसी टेलीविजन व रेडियो कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में “शांति की मशाल, युग का नया अध्याय” शीर्षक चीन-रूस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और सोवियत संघ के महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ को स्मरण करना है।
यह कार्यक्रम ऐसे मौके पर आयोजित किया गया, जब चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग रूस की राजकीय यात्रा कर रहे हैं और वे सोवियत संघ के महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध की जीत की 80वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान, राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन द्वारा भेजे गए बधाई पत्र पढ़कर सुनाए गए। कार्यक्रम में रूस और चीन के राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, मीडिया और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों के 200 से अधिक अतिथि शामिल हुए।
इस मौके पर, सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने भाषण देते हुए कहा कि हम दोनों राष्ट्रपतियों के बधाई पत्रों से बहुत उत्साहित और प्रोत्साहित हैं। यह चाइना मीडिया ग्रुप, अखिल रूसी टेलीविजन व रेडियो कंपनी और दोनों देशों के मीडिया कर्मियों द्वारा चीन-रूस मैत्री को बढ़ावा देने, आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने में किए गए प्रयासों की सर्वोच्च मान्यता है। सीएमजी उत्कृष्ट कार्यक्रमों के माध्यम से चीनी और रूसी लोगों को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक पुल स्थापित करेगा, अधिक व्यापक आदान-प्रदान और सहयोग के माध्यम से नए युग में चीन-रूस समन्वय की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देगा।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में चीन-रूस सांस्कृतिक वर्ष की गतिविधियां व्यापक रूप से चलायी जा रही हैं। राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति पुतिन के बधाई पत्रों की भावना के मार्गदर्शन पर, और उनके नेतृत्व में हम इतिहास से सबक लेते हुए सभ्यताओं की नाव पर सवार होकर एकतरफावाद की प्रतिकूल धारा में विविध सह-अस्तित्व वाला नया मार्ग खोलेंगे, चीन और रूस के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सीख को पुनर्जीवित करेंगे, और दोनों देशों की जनता के बीच मैत्री को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाएंगे।
वहीं, अखिल रूसी टेलीविजन व रेडियो कंपनी के महानिदेशक ओलेग दोब्रोदेयेव ने भाषण देते हुए कहा कि रूसी-चीनी मीडिया सहयोग ने सकारात्मक प्रगति की है और उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं, और नए युग में रूस और चीन के बीच व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। लंबे समय से, कंपनी ने सीएमजी के साथ लगातार व्यावहारिक सहयोग किया और फलदायी परिणाम प्राप्त किया।
दोब्रोदेयेव ने मौजूदा चीनी और रूसी सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के प्रमुख मीडिया के बीच सहयोग की आदर्श मिसाल है, जिसने 80 वर्ष पहले दोनों देशों के लोगों द्वारा एक साथ मिलकर फासीवाद को पराजित करने की साझा स्मृति को सामने ला दिया। रूसी-चीनी मीडिया सहयोग दोनों देशों के बीच रणनीतिक आपसी विश्वास का ज्वलंत प्रतीक है। दोनों पक्ष भविष्य में सामग्री आदान-प्रदान, तकनीकी नवाचार, कार्मिक आदान-प्रदान आदि में सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे, रूसी-चीनी मैत्री के लिए जनमत की नींव को मजबूत करेंगे, ताकि दोनों सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख तथा दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ और मैत्री को बढ़ावा देने के लिए मीडिया की शक्ति में योगदान दिया जा सके।
इस कार्यक्रम में रूसी संस्कृति मंत्री ओल्गा ल्यूबिमोवा ने भी उपस्थित होकर भाषण दिया, और रूस में चीनी राजदूत चांग हानहुई ने वीडियो भाषण दिया। उन्होंने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने तथा द्विपक्षीय मित्रता को जारी रखने पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में चीन-रूस सह-निर्माण “रेड सिल्क” के निर्माताओं और फिल्म की रचनात्मक टीम के प्रतिनिधियों ने अपने रचनात्मक अनुभव साझा किए। “चीन-रूस सांस्कृतिक वर्ष” के ढांचे के तहत एक महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में, यह फिल्म इस साल 20 फरवरी को रूस में रिलीज हुई। और सितंबर में चीन में रिलीज़ होगी। फिल्म में यह कहानी बताती है कि किस प्रकार चीन और सोवियत संघ के क्रांतिकारियों ने 1927 में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी और महत्वपूर्ण गुप्त दस्तावेजों को सफलतापूर्वक और सुरक्षित तरीके से अपने साथ ले गए।
इसके अलावा, कार्यक्रम में 2025 रूसी “चीनी फिल्म महोत्सव” का शुभारंभ किया गया। साथ ही, चाइना मीडिया ग्रुप और अखिल रूसी टेलीविजन व रेडियो कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किए गए “मार्क ऑफ पीस” थीम पर आधारित एकीकृत मीडिया कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया। चीन-रूस सह-निर्मित वृत्तचित्र “महान विजय: सोवियत फोटोग्राफरों के नज़रिए से चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध” का फिल्मांकन उसी दिन शुरू हुआ। इनके अलावा, और अन्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई लोग घायल
मेष: दिन शुभ रहेगा...