पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच गुजरात सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि संबंधित विभाग प्रमुखों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री ने पोस्ट किया, “मौजूदा स्थिति को देखते हुए, राज्य सरकार के सभी विभागों और कार्यालयों के साथ-साथ बोर्ड , निगमों , पंचायतों , नगर निगमों और स्वायत्त और अनुदान प्राप्त संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी प्रकार की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। संबंधित विभागों या कार्यालयों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं कि वर्तमान में छुट्टी पर गए अधिकारी और कर्मचारी तत्काल प्रभाव से वापस ड्यूटी पर रिपोर्ट करें।” उन्होंने कहा, “इसके अतिरिक्त, अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे विभागाध्यक्ष की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय न छोड़ें।” इससे पहले आज गुजरात के मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती जिलों में राज्य की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा की।
ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई लोग घायल