Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-पाक तनाव के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म का पोस्टर जारी, मचा बवाल-प्रोड्यूसर ने मांगी माफी

May 10, 2025

भारत-पाक तनाव के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म का पोस्टर जारी, मचा बवाल-प्रोड्यूसर ने मांगी माफी

Operation Sindoor Poster : बॉलीवुड में देशभक्ति पर आधारित फिल्मों का इतिहास गौरवशाली रहा है। ‘बॉर्डर’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी फिल्मों ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि भारतीय सेना के शौर्य को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक एक नई फिल्म की घोषणा की गई है, जिसने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच विवाद को जन्म दे दिया है।

AI पोस्टर से भड़के लोग

निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ऐलान किया गया है। मेकर्स ने फिल्म का AI-जेनरेटेड पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें एक महिला सैनिक को सिंदूर लगाते हुए दिखाया गया है। पृष्ठभूमि में युद्ध का दृश्य, टैंक, कांटेदार तार और लड़ाकू विमान नजर आ रहे हैं। हालांकि यह पोस्टर लोगों को रास नहीं आया और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने गुस्से में प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

लोगों ने निर्माताओं पर भावनाओं से खेलने और युद्ध जैसे संवेदनशील मुद्दे पर फिल्म बनाकर पैसे कमाने की कोशिश का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा, “शर्म आनी चाहिए, पैसा कमाने के लिए ये सब करना बंद करो।” वहीं, दूसरे ने कहा, “जब सैनिकों की जान खतरे में है, उस वक्त इस तरह का प्रचार करना असंवेदनशीलता है।”

निर्माताओं ने मांगी माफी

विवाद बढ़ता देख फिल्म के निर्माताओं निक्की भगनानी और विक्की भगनानी ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए एक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, “हमारा उद्देश्य किसी की भावनाएं आहत करना नहीं था। भारतीय सेना के पराक्रम से प्रेरित होकर हमने इस विषय को चुनने का फैसला किया। लेकिन हमें समझ है कि समय और संवेदनशीलता को ध्यान में रखना चाहिए। हम इसके लिए माफी मांगते हैं।”

‘पैसे कमाने का इरादा नहीं’… प्रोड्यूसर ने मांगी माफी

प्रोड्यूसर्स ने यह भी स्पष्ट किया कि यह फिल्म प्रसिद्धि या आर्थिक लाभ के लिए नहीं बनाई जा रही है, बल्कि यह भारतीय सेना के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “यह महज एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय भावना और सामाजिक छवि को विश्व मंच पर प्रस्तुत करने का एक प्रयास है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें