नेशनल डेस्क : मुंबई के गोवंडी स्थित शिवाजी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 15 वर्षीय लड़की, झेनाब मोहम्मद इकबाल शेख, जो दो दिन पहले लापता हो गई थी। वहीं अब उसका शव शनिवार शाम एक खुले नाले से बरामद हुआ। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस प्रशासन में भी हलचल पैदा कर दी है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
लापता होने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट
आपको बता दें कि झेनाब के पिता इकबाल शेख के अनुसार, उनकी बेटी गुरुवार रात करीब 10 बजे घर से कचरे की थैली फेंकने के लिए बाहर गई थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी, तो उनके परिवार में घबराहट बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने नजदीकी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
नाले में मिला लड़की का शव…
परिवार के सदस्य और पड़ोसी लगातार लड़की की तलाश में लगे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। इस बीच, इलाके के कुछ निवासियों ने शनिवार शाम दुर्गा सेवा संघ के पास नाले से तेज दुर्गंध आने की शिकायत की। स्थानीय लोगों ने नाले में जाकर कचरा हटाना शुरू किया, तब उन्हें बुरी हालत में झेनाब का शव मिला।
शव की बरामदी और पुलिस का एक्शन
लड़की का शव मिलने की सूचना तुरंत शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव की पहचान झेनाब के रूप में की। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि उसे बुरी तरह से चोटें पहुंचाई गई थीं। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (IPC) की धारा 137(2) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह पता चल सके कि लड़की की मौत का कारण क्या था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की स्थिति और मौत की सही वजह का स्पष्ट विवरण होगा, जिससे मामले की तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
पुलिस की जांच और आरोपी की तलाश
इस घटना के बाद पुलिस ने जांच में तेजी लाई है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की टीम घटनास्थल से जुड़े अन्य सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है, साथ ही आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
झेनाब के साथ हुई इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ उसके परिवार को बल्कि पूरे इलाके को गहरे शोक में डाल दिया है। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है और जल्द ही न्याय की उम्मीद जताई है। इस घटना ने समाज में सुरक्षा की गंभीर चिंता पैदा कर दी है, खासकर छोटे बच्चों और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर।
मेष: दिन शुभ रहेगा...