Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chhattisgarh accident: पिकअप और ट्रेलर के बीच टक्कर… 50 से ज्यादा लोग थे सवार, 13 की मौत अन्य कई घायल

May 12, 2025

Chhattisgarh accident: पिकअप और ट्रेलर के बीच टक्कर… 50 से ज्यादा लोग थे सवार, 13 की मौत अन्य कई घायल

Chhattisgarh accident : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल देर रात रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव के पास एक छोटे ट्रक (पिकअप) और तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के वक्त पिकअप में 50 से ज्यादा लोग थे सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसी पारिवारिक या धार्मिक समारोह से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पिकअप में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। ये सभी लोग किसी पारिवारिक या धार्मिक समारोह (संभवतः चौथिया छठी) में भाग लेने के बाद चतुरी लौट रहे थे। इसी बीच सारागांव के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

10 लोगों की मौके पर ही हुई मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 03 अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल रायपुर के बड़े अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंचा 108 एंबुलेंस सेवा और स्थानीय बचाव दल

घटना की सूचना मिलते ही खरोदा थाने की पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ट्रक और ट्रेलर का मलबा हटाने में कई घंटे लग गए।

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया, “हमें रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हादसे की जानकारी मिली। प्रशासन की टीम तुरंत सक्रिय हुई और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 13 लोगों की मौत हो गई है और 11 से 12 लोग घायल हुए हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें