Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोहारू में ग्रामीण बैंक मैनेजर की आग में जलने से मौत, कार में तकनीकी खराबी के कारण अचानक लगी आग

May 12, 2025

लोहारू में ग्रामीण बैंक मैनेजर की आग में जलने से मौत, कार में तकनीकी खराबी के कारण अचानक लगी आग

हरियाणा से जयपुर जा रहे व्यक्ति की चलती कार में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई। व्यक्ति बैंक के काम से जयपुर जा रहा था। जैसे ही वह लोहारू के मनफारा मोड पर पहुंचा, उसकी कार में अचानक आग लग गई। बताया जा था है कि, आग कार में तकनीकी खराबी के कारण लगी थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

मृतक की पहचान भिवानी के लोहारू के चैहड़ कलां निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। विकास सिरसा में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में मैनेजर है। विकास के परिवार में उसकी पत्नी और 3 महीने की बेटी है।

 

विकास सुबह करीबन 3:30 बजे अकेले ही कार में सवार हो बैंक के काम से जयपुर के लिए निकल था। चैहड़ कलां से मनफारा मोड तक पहुंचा ही होगा कि उसकी कार में अचानक आग लग गई। विकास मनफारा मोड और खरखड़ी रोड के बीच ही होगा कि वह हादसे का शिकार हो गया।

 

कार में अचानक लगी आग इतनी तेज थी, की विकास कार से बाहर भी नहीं निकल पाया। देखते ही देखते पूरी कार आग में समा गई। राहगीरों ने कार में आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के मोके पर पहुंचने तक विकास की आग में जलने से मौत हो चुकी थी।

जिसके बाद शव को लोहारू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए भिवानी जा8ल अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हालांकि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए है। विकास के भाई ने बयान दिया है कि विकास कार में सवार हो बैंक के काम से जयपुर जा रहा था। लेकिन रस्ते में कार में तकनीकी खराबी होने के कारण आग लग गई। इस हादसे में उसके भाई की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें