Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिजनौरः चाचा ने बेटे संग मिलकर किया भतीजे का कत्ल, मुठभेड़ में गिरफ्तार

May 13, 2025

बिजनौरः चाचा ने बेटे संग मिलकर किया भतीजे का कत्ल, मुठभेड़ में गिरफ्तार

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक किशोर की हत्या के आरोपी चाचा और उसके बेटे को पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नगीना के पुलिस क्षेत्रधिकारी (सीओ) अंजनी कुमार ने बताया कि बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव अलहेदादपुर कोपा निवासी 16-वर्षीय चांद सात मई की शाम से लापता था। सीओ के अनुसार, किशोर का शव 11 मई को धामपुर थाना क्षेत्र में नहर के पास मिला। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान चांद के चाचा जुल्फिकार और उसके बेटे रेहान का नाम संदिग्ध के तौर पर सामने आया। पुलिस ने बताया कि चांद और जुल्फिकार के बीच पहले भी विवाद हो चुका है।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार की सुबह इस्लामाबाद चौराहे पर नगीना की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार को रोकने का प्रयास, लेकिन कार सवारों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी गोलीबारी में जुल्फिकार और रेहान के पैर में गोली लग गई और वे घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि हत्या के सिलसिले में दो अन्य संदिग्धों- नईम और दानिश की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें