Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीवर में गिरने से तीन लोगों की मौत, पहले बेटा गिरा उसे बचाने गए पिता भी नहीं लौटे तो दोनों को बचाने गया दूसरा बेटा भी हादसे का शिकार

May 14, 2025

सीवर में गिरने से तीन लोगों की मौत, पहले बेटा गिरा उसे बचाने गए पिता भी नहीं लौटे तो दोनों को बचाने गया दूसरा बेटा भी हादसे का शिकार

रोहतक में एक हादसे में बाप और उसके दोनों बेटों की मौत हो गई। मामला गांव मांजरा का है। जहां सीवर का ढक्कन हटाते हुए बेटा दुर्घटनावश सीवर में गिर गया। जिसे बचाने गए पिता भी सीवर में ही फंस गए। जिसके बाद उन दोनों को बचाने के लिए दूसरा बेटा सीवर में उतरा और वह भी वापस नहीं लौटा।

 

हादसा बुधवार की सुबह सीवर में गिरने से हुआ था। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि, सीवर में जहरीली गैस होगी। जिसके संपर्क में आने से तीनों दुर्घटना का शिकार हो गए।

पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए है। संतोष देवी ने बयान देते हुए बताया कि उसके पति और दोनों बेटों की मृत्यु सीवर में जाने से हो गई। पहले उनका बेटा सीवर में गिरा गया। जिसके बाद उसे बचाने गए उसके पिता भी गए और जब वह भी नहीं लौटे तो दूसरा बेटा भी सीवर में चला गया। लेकिन वह भी बाहर नहीं निकला।।जिसके बाद तीसरा बेटा राजकुमार भी जाने लगा। लेकिन उसे सबने रोक लिया।

मृतकों की पहचान मांजरा हैं निवासी पिता महावीर सिंह और बड़ा बेटा दीपक, दूसरा बेटा लक्ष्मण के रूप में हुई है। परिवार के उनकी संतोष देवी और तीसरा भाई राजकुमार ही बचे है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें