नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। शुक्रवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 301 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। कई इलाकों में AQI इससे भी ज्यादा रहा।
किन इलाकों में सबसे ज्यादा प्रदूषण?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक शुक्रवार सुबह 7 बजे दर्ज AQI आंकड़े:
-अनंत विहार: 352
-अशोक विहार: 322
-आया नगर: 333
वायु की गुणवत्ता क्यों बिगड़ी?
मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि राजस्थान से उठी धूल और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने दिल्ली की हवा को बेहद खराब बना दिया। पालम और आसपास के इलाकों में इसका असर ज्यादा देखा गया।
AQI कैसा होता है?
0-50: अच्छा
51-100: संतोषजनक
101-200: मध्यम
201-300: खराब
301-400: बहुत खराब
401-500+: गंभीर
राजनीतिक घमासान भी शुरू
प्रदूषण के इस बढ़ते स्तर पर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) का हमला करते हुए कहा, “मई में ही दिल्ली-NCR जहरीली धूल में डूबा है। कई इलाकों में AQI 500 पार कर गया है। दिल्ली और आसपास भाजपा की सरकारें हैं, फिर भी कोई काम नहीं हो रहा।” अरविंद केजरीवाल ने भी एक खबर शेयर करते हुए कहा, “AAP सरकार के समय ऐसा वायु प्रदूषण कभी नहीं था।”
भाजपा का पलटवार
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आप पर तंज कसते हुए कहा, “मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि आंधी-तूफान आएंगे। क्या अब तूफान के लिए भी हमें जिम्मेदार ठहराया जाएगा?” सिरसा ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में ‘आप’ ने जो बीमारियां दीं, अब भाजपा उनका इलाज कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...