Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंस्टाग्राम पर प्यार करना पड़ा मंहगा, पत्नी 8 लाख और 13 तोले सोना लेकर फरार

May 17, 2025

इंस्टाग्राम पर प्यार करना पड़ा मंहगा, पत्नी 8 लाख और 13 तोले सोना लेकर फरार

पठानकोट: इंस्टाग्राम पर प्यार करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक को प्यार ओर शादी की कीमत अपनी मां की जान,करीब आठ लाख की नकदी व 13 तोले सोना देकर चुकानी पड़ी। शिवदयाल नामक युवक निवासी सिंबली गुजरां ने आरोप लगाया है कि उसकी प}ी शीलू देवी, जिससे उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी, शादी के कुछ ही महीनों बाद 8 लाख नकद और करीब 13 तोले सोना लेकर फरार हो गई। इतना ही नहीं, युवक ने आरोप लगाया कि उक्त लड़की ने झगड़े के दौरान उसकी मां की भी हत्या कर दी थी। शिवदयाल ने बताया कि शीलू देवी से उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। शीलू देवी ने खुद को प्रयागराज की रहने वाली बताया और कहा कि उसके पास पंजाब व पठानकोट आने के पैसे नहीं हैं।

शिवदयाल ने उसे पैसे भेजे और बाद में दोनों ने शादी कर ली। शादी के 6 महीने बाद एक अन्य युवक शिवदयाल के पास आया और उसने दावा किया कि शीलू देवी उसकी प}ी है। हालांकि, वह युवक उसे वापस ले जाने को तैयार नहीं हुआ। इस घटनाक्रम के 3-4 महीने बाद शीलू देवी ने शिवदयाल से झगड़ा करना शुरू कर दिया। शिवदयाल का आरोप है कि जब वह किसी काम से बाहर गया हुआ था, तब उसकी प}ी ने उसकी मां की हत्या कर दी और घर में रखे 8 लाख रुपए व 13 तोले सोना लेकर फरार हो गई। उसने गाड़ी बेची थी जिसके पैसे वह अपनी मां को देकर लेह चला गया।

ये भी पढ़ें: ‘केरल की LDF सरकार कॉर्पोरेट के पैसों से चल रही’, राहुल गांधी बोले- CM विजयन पर मोदी का कंट्रोल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें