Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttar Pradesh Encounter : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

May 17, 2025

Uttar Pradesh Encounter : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

Uttar Pradesh Encounter : उत्तर प्रदेश के गोसाईगंज में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही गाजियाबाद की शालीमार गार्डन पुलिस टीम की अपराधियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें लूटा गया माल बरामद हुआ।

आरोपी के पैर में लगी गोली, अन्य दो फरार

गोसाईगंज पुलिस और तीन अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक अपराधी के पैर में गोली लग गई है तथा अन्य दो अपराधी घटनास्थल से भागने में सफल हो गए हैं। हालांकि, दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस की गोली से घायल बदमाश की पहचान शोएब उर्फ ​​गैंडा पुत्र तौफीक निवासी खतौली जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि 5 मई को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोसाईगंज थाना अंतर्गत एक ट्रक में 20 मवेशी मिले थे। वाहन खराब हो जाने के कारण उपरोक्त अपराधी सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी एक बार फिर लखनऊ की ओर आ रहे हैं।

पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़

सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित की। जेल रोड स्थित बेली अंडरपास के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाशों से आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शोएब को गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शोएब के खिलाफ यूपी के विभिन्न थानों में हत्या, गोकशी, गैंगस्टर और पुलिस हिरासत से भागने के आरोप में 8 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम ने मुठभेड़ में 2 लुटेरों को पकड़ें

दूसरी घटना गाजियाबाद के शालीमार गार्डन की है। यहां पुलिस टीम ने मुठभेड़ में 2 लुटेरों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से 1 तमंचा, 1 खाली कारतूस, 1 जिंदा कारतूस, 1 मंगलसूत्र, लूट की घटना से संबंधित 7,000 रुपये और घटनाओं में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, शालीमार गार्डन थाना पुलिस द्वारा बीएसएनएल एक्सचेंज कट पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी बीच पुलिस को स्कूटी सवार दो लोगों पर शक हुआ। जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। हालांकि, दूसरा बदमाश मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश की पहचान गाजियाबाद निवासी के रूप में की है। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस बीच, दूसरे अपराधी की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें