Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025, RR vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला (देखें, प्लेइंग 11)

May 18, 2025

IPL 2025, RR vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला (देखें, प्लेइंग 11)

खेल डेस्क: आईपीएल का 59वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने टॉस जीत लिया है और बल्लेबाजी का फैसला किया है। प्वाइंट टेबल की बात करें तो पंजाब की टीम तीसरे नंबर है और राजस्थान 9वें नंबर है। पंजाब ने 11 मैचों में से 7 जीत हासिल की है और 3 में हार जबकि राजस्थान अब तक 12 मैच खेल चुकी है और मात्र तीन मैच जीते हैं, 9 मैचों में हार का सामना किया है।

मैं ठीक हूं, सौ फीसदी फिट हूं- संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा, ”आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में पिच ने जिस तरह से व्यवहार किया था, उसके बाद मैं पहले गेंदबाजी करना चाहता था। देखते हैं आज क्या होता है। मैं ठीक हूं, सौ फीसदी फिट हूं। मैं उनकी (सूर्यवंशी) बल्लेबाजी का सम्मान करना पसंद करूंगा। उन्होंने हमारे लिए अच्छा खेला है। मैं निचले क्रम में बल्लेबाजी करूंगा, मैं नितीश राणा की जगह आऊंगा। जोफ्रा आर्चर की जगह मफाका आएंगे।”

हम पहले बल्लेबाजी करेंगे- श्रेयस अय्यर
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ”हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। विकेट शानदार लग रहा है, जानते हैं कि यहां कैसा खेल होता है। हमारी बल्लेबाजी पावरहाउस रही है, इसलिए इसका सर्वश्रेष्ठ उपयोग करना होगा। सभी का उत्साह चरम पर है। मानसिकता मजबूत रही है। स्रोतों का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करने की कोशिश कर रहा हूं। सेना के बलों को बधाई। मिच ओवेन, जेनसन, उमरजई खेल रहे हैं।”

हेड टू हेड
कुल मैच- 29
राजस्थान- 17 जीत
पंजाब- 12 जीत

दोनों टीमें:
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मिशेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें