Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर पुलिस ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार,150 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियार किए जब्त

May 18, 2025

जालंधर पुलिस ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार,150 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियार किए जब्त

पंजाब डेस्क: जालंधर पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने सघन अभियान ‘युद्ध नशिया विरुद्ध’ के अंतर्गत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए टीम ने तीन आदतन अपराधियों को धर दबोचते हुए उनके कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन, चार अवैध पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति की फिर पुष्टि हुई है।

-दो अलग-अलग ऑपरेशनों में हुई गिरफ़्तारी

पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर ने बताया कि 17 मई को सीआईए स्टाफ मकसूदां चौक से बिधिपुर इलाके में नियमित गश्त कर रहा था। फाटक सुरानुसी के पास दो संदिग्धों की तलाशी लेने पर पहला आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ मनी वालिया से 100 ग्राम हेरोइन, एक .32 बोर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस जब्त किए गए। दूसरा आरोपी मोहित उर्फ लवली के पास से 50 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए।

इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 1 में FIR नंबर 79 दर्ज कर ली गई है, जिसमें NDPS एक्ट की धारा 21, 61, 85 और आर्म्स एक्ट की धारा 25-1(बी), 54, 59 लागू की गई हैं।

-चुगिट्टी इलाके में तीसरे आरोपी गिरफ़्तार

एक अन्य ऑपरेशन में, चुगिट्टी क्षेत्र में यूनियन बैंक के पीछे गश्त कर रही सीआईए टीम को सूचना मिली कि एक युवक बगीचे में अवैध हथियार के साथ मौजूद है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आकाशदीप उर्फ कालू को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से दो .32 बोर की पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए गए। इस पर थाना रामा मंडी में FIR नंबर 136 दर्ज कर ली गई।

-पहले से कई केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और इन पर NDPS, Arms Act सहित अन्य धाराओं के तहत कुल सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनकी गतिविधियों पर पुलिस की विशेष निगरानी थी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखें तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। जालंधर पुलिस अपराध के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करेगी, ताकि शहर को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाया जा सके। जालंधर पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि नशे और अपराध के खिलाफ जंग पूरी ताकत के साथ जारी है, और इसमें किसी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO Day 12: दुनियाभर में छाई ‘धुरंधर 2’, 1400 करोड़ के करीब, इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें