नेशनल डेस्क : 82 वर्षीय जो बाइडेन की सेहत को लेकर एक गंभीर जानकारी सामने आई है। बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर होने की पुष्टि हुई है और यह बीमारी अब उनकी हड्डियों तक फैल चुकी है। यह जानकारी खुद उनके कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान में दी है। जारी किए गए आधिकारिक बयान में बताया गया कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर का एक गंभीर रूप हो गया है और यह कैंसर अब उनकी हड्डियों तक फैल चुका है। बाइडेन और उनका परिवार इस समय इलाज के विकल्पों पर विचार कर रहा है। मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह के मामलों में हॉर्मोन थेरेपी, कीमोथेरेपी, और बोन टारगेटेड ट्रीटमेंट जैसे इलाज संभव होते हैं। इसी बीच आज हम यह जानेंगे की प्रोस्टेट कैंसर क्या होता है और इसके क्या लक्षण होते है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
ये हैं प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण…
प्रोस्टेट कैंसर का समय रहते इलाज तभी संभव है जब इसके लक्षणों को सही समय पर पहचान लिया जाए। आइए जानते हैं इस बीमारी से जुड़े कुछ सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण संकेत:
– हड्डियों में लगातार दर्द
अगर आपकी पीठ के निचले हिस्से, कूल्हों या पेल्विक क्षेत्र में लगातार दर्द बना रहता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ये लक्षण संकेत दे सकते हैं कि कैंसर हड्डियों तक फैल चुका है।
-बिना वजह वजन कम होना
अगर बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज के आपका वजन तेजी से घट रहा है, तो यह चिंता की बात हो सकती है। प्रोस्टेट कैंसर में ऐसा होना आम है।
-पेशाब में दिक्कत या जलन
अगर पेशाब करते समय जलन हो रही है, या बार-बार पेशाब जाने की नौबत आ रही है, तो यह प्रोस्टेट से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो सकती है।
-थकान और कमजोरी
प्रोस्टेट कैंसर से शरीर को काफी नुकसान होता है, जिसकी वजह से आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। यह लक्षण बहुत आम है लेकिन गंभीर बीमारियों की तरफ भी इशारा करता है।
-पेशाब में खून आना
अगर पेशाब में खून दिख रहा है, तो यह एक खतरे की घंटी है। ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है।
-इरेक्टाइल डिसफंक्शन
इस बीमारी की वजह से पुरुषों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन यानी सेक्सुअल कमजोरी की भी शिकायत हो सकती है। यह प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारी का एक और अहम लक्षण है। अगर आपको इन लक्षणों में से कोई एक या एक से ज्यादा लक्षण लगातार नजर आ रहे हैं, तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क कर जांच करवानी चाहिए। प्रोस्टेट कैंसर का जल्दी पता चलने पर इसका इलाज करना ज्यादा आसान और प्रभावी होता है।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब बाइडेन को कैंसर हुआ है। फरवरी 2023 में उनके सीने से एक प्रकार का स्किन कैंसर (बेसल सेल कार्सिनोमा) निकाला गया था। उस समय डॉक्टरों ने कहा था कि कैंसर पूरी तरह हटा दिया गया है और आगे कोई इलाज जरूरी नहीं है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...