
नई दिल्ली: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मणिपुर के मोरेह इलाके में भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की चौकी पर 2024 में हुए हमले के सिलसिले में पहली गिरफ्तारी की है। उक्त हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तेंगनोउपल निवासी थांगमिनलर माटे उर्फ लेनिन माटे को रविवार को असम के सिलचर से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि माटे का किसी उग्रवादी समूह से संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। यह हमला पिछले वर्ष 17 जनवरी को तेंगनोउपल जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा किया गया था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...