Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ITBP के सहायक कमांडेंट संजय कुमार ने माउंट मकालू फतह कर रचा इतिहास

May 19, 2025

ITBP के सहायक कमांडेंट संजय कुमार ने माउंट मकालू फतह कर रचा इतिहास

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सहायक कमांडेंट संजय कुमार ने नेपाल स्थित विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू (8485 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात हैं। हमीरपुर जिला के भोरंज उपमंडल की कंज्याण पंचायत के ढो गांव निवासी संजय कुमार की इस उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। आईटीबीपी ने वर्ष 2025 में नेपाल की दो ऊंची चोटियों—माउंट मकालू और माउंट अन्नपूर्णा—के लिए पर्वतारोहण अभियानों का आयोजन किया था। माउंट मकालू अभियान में संजय कुमार को दल उप नेता नियुक्त किया गया था।

यह टीम 22 मार्च को दिल्ली से रवाना हुई और 27 मार्च को काठमांडू से मकालू क्षेत्न की ओर प्रस्थान किया। 19 अप्रैल की सुबह 8:15 बजे संजय कुमार और उनकी पांच सदस्यीय टीम ने शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। कठिन भू-आकृति और तीव्र ढलानों के लिए प्रसिद्ध मकालू पर्वत को फतह कर आईटीबीपी भारत का पहला सशस्त्र बल बन गया है जिसने यह सफलता पाई है। संजय कुमार इससे पूर्व भी माउंट अविगामिन (7355 मीटर) और माउंट कामेट (7756 मीटर) जैसे अभियानों में सफलता प्राप्त कर चुके हैं। इस अभियान की फ्लैग इन सेरेमनी 14 मई को दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम की सराहना की। संजय कुमार की यह उपलब्धि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

ये भी पढ़ें: तीसरी ‘आंख’ को लेकर भारत का कड़ा एक्शन… देश की सुरक्षा के लिए इस तारीख से बैन हो सकते हैं चीनी CCTV कैमरे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें