Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025, MI vs DC, 63rd Match : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, सैंटनर-बुमराह ने झटके 3-3 विकेट

May 21, 2025

IPL 2025, MI vs DC, 63rd Match : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, सैंटनर-बुमराह ने झटके 3-3 विकेट

Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 63वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। उनकी तरफ से टॉस के लिए फाफ डुप्लेसिस आए, अक्षर पटेल यह मैच नहीं खेलेंगे फाफ डुप्लेसिस ने कहा कि अक्षर को फ्लू है। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कॉर्बिन बॉश की जगह मिचेल सैंटनर को टीम में शामिल किया है। मुंबई इस मुकाबले को जीतकर सीधे प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी। वहीं, दिल्ली अपनी उम्मीदों को बल देने उतरेगी।


 

दिल्ली कैपिटल्स 59 रनों से हारी

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। आज वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

 

मुंबई की पारी = MI 180/5 (20)

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय और नमन धीर की तेज़ तर्रार पारी के दम पर मुंबई दिल्ली को बड़ा लक्ष्य दे सकी। इन दोनों ने आखिरी 12 गेंदों में 48 रन बनाए। इस मुक़ाबले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 05 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद विल जैक्स 21, रेयान रिकेल्टन 25, तिलक वर्मा 27, हार्दिक पांड्या 03 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 73* और नमन धीर 24* रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए जबकि दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 :-

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू।)

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएल राहुल, सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल।)

 

MI 180/5 (20)  Mumbai Indians won by 59 runs

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें