
मानसा: पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए शिक्षा क्रांति की शुरूआत है और पंजाब सरकार की इस पहल ने स्कूलों के बुनियादी ढांचे और शिक्षा के मानक को उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है। उक्त बाते वीरवार को जिले के विधायकों द्वारा 1 करोड़ 33 लाख 58 हजार की लागत से सरकारी स्कूलों के विकास कार्यो का उद्घाटन करते कही गई। मानसा विधायक डा. विजय सिंगला ने सरकारी प्राइमरी स्कूल (लड़कियां) में 14 लाख 24 हजार 800 रुपये, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) में करीब 50 लाख रुपये, सरकारी प्राइमरी स्कूल अतला खुर्द में 5 लाख 67 हजार रुपये तथा सरकारी मिडिल स्कूल अतला खुर्द में 3 लाख 40 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुए कार्यों का उद्घाटन किया।

इस मौके पर चेयरमैन मार्कीट कमेटी भीखी वरिंदर सोनी, शिक्षा कोआर्डिनेटर हलका मानसा अजैब सिंह बुर्जहरी, उप जिला शिक्षा अधिकारी डा. परमजीत सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत भीखी सुखदेव सिंह उपस्थित थे। बुढलाडा विधायक प्रिंसीपल बुधराम ने सरकारी प्राइमरी स्कूल रामपुर मंडेर में करीब 16 लाख 94 हजार रुपये की लागत से निर्मित कक्षा रूम, चारदीवारी व अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
इसी प्रकार सरकारी हाई स्कूल रामपुर मंडेर में 28.24 लाख रुपए की लागत से विज्ञान प्रयोगशाला, कक्षा रूम, चारदीवारी व अन्य मरम्मत कार्यों तथा सरकारी हाई स्कूल कुलाना में 15.40 लाख रुपए की लागत से चारदीवारी, खेल का मैदान, स्वच्छ पेयजल व अन्य मरम्मत कार्यों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी बुढलाडा के चेयरमैन सतीश सिंगला, शिक्षा कोआर्डिनेटर सुभाष नागपाल, जिला शिक्षा अधिकारी भूपिंदर कौर, स्कूल प्रमुख रुपिंदर कौर, परमिंदर सिंह, मनदीप सिंह सरां, चेयरपर्सन मनदीप कौर, हरजीत कौर, कश्मीरा सिंह के अलावा गांवों के गणमान्य व्यक्ति, स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...