Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025, RCB vs SRH, 65th Match : हैदराबाद ने RCB को 42 रनों से हराया, ईशान किशन के बाद पैट कमिंस चमके

May 24, 2025

IPL 2025, RCB vs SRH, 65th Match : हैदराबाद ने RCB को 42 रनों से हराया, ईशान किशन के बाद पैट कमिंस चमके

Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 65वां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह जितेश शर्मा कमान संभाल रहे हैं। जितेश शर्मा पहली बार आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए हैदराबाद के खिलाफ कप्तानी की थी। जितेश ने टॉस के दौरान बताया कि पाटीदार इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे, जबकि देवदत्त पडिक्कल की जगह मयंक को शामिल किया गया है। सनराइजर्स ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। आरसीबी की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, लेकिन उसकी नजरें शीर्ष स्थान पर दावा मजबूत करने पर टिकी है।


सनराइजर्स हैदराबाद की पारी = SRH 231/6 (20)

सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को जीत के लिए 232 रनों का लक्ष्य दिया है। ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ही हैदराबाद आरसीबी को बड़ा लक्ष्य दे पाई है। आरसीबी ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ईशान ने 48 गेंदों पर सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए जिससे सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 231 रन बनाने में सफल रही। हैदराबाद की और से अभिषेक 34, ट्रेविस हेड 17, क्लासेन 24, अनिकेत 26, नीतीश रेड्डी 04, अभिनव मनोहर 12 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन 94* और पैट कमिंस 13* रन बनाकर नाबाद रहे।
आरसीबी की ओर से शेफर्ड ने दो विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर, एनगिडी, सुयश और क्रुणाल को एक-एक विकेट मिला।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:-

Sunrisers Hyderabad : अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिच क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
(इम्पैक्ट सबः मोहम्मद शमी, हर्ष दुबे, सचिन बेबी, जीशान अंसारी, सिमरजीत सिंह।)

Royal Challengers Bengaluru : फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, लुंग एनगिडी, सुयश शर्मा।
(इम्पैक्ट सबः रजत पाटीदार, रासिख डार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह।)

SRH 231/6 (20)  Sunrisers Hyderabad won by 42 runs

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें