Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Tata Altroz, जानिए कितनी है कीमत

May 24, 2025

स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Tata Altroz, जानिए कितनी है कीमत

नई दिल्ली: प्रीमियम हैचबैक कार ‘Tata Altroz’ को टाटा मोटर्स ने लगभग 5 साल बाद एक बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने 22 मई अपने नए और बेहतर अवतार में टाटा अल्ट्रोज़ को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। पहली बार इस कार को 2020 में पेश किया गया था, लेकिन अब इसे नए और आकर्षक लुक्स, शानदार इंटीरियर्स और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस कार की शुरुआती कीमत 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

2 जून से एडवांस बुकिंग शुरू
टाटा अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट की बुकिंग 2 जून से शुरू हो जाएगी। इच्छुक ग्राहक इसे टाटा मोटर्स की ऑफिशियल वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। यह 5-सीटर हैचबैक कार एक छोटी फैमिली के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है, और इसमें सुरक्षा से लेकर आरामदायक ड्राइविंग तक सभी सुविधाएं मौजूद हैं।

कलर ऑप्शन
2025 टाटा अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट 5 अलग-अलग मोनोटोन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी:
-प्योर ग्रे
-रॉयल ब्लू
-ड्यून ग्लो
-एम्बर ग्लो
-प्रिस्टीन व्हाइट

एक्सटीरियर में क्या खास है?
नई टाटा अल्ट्रोज़ के एक्सटीरियर्स में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नई 3डी ग्रिल, रीडिजाइन किए गए हेडलाइट्स और टेललाइट्स, इनफिनिटी कनेक्टिंग रियर एलईडी बार, एलईडी लाइट्स, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा, नई अल्ट्रोज़ में 90 डिग्री ग्रैंड एंट्री डोर और 345 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा है। सीएनजी वेरिएंट्स में 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

इंटीरियर्स और फीचर्स
नई अल्ट्रोज़ के इंटीरियर्स में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ग्रैंड प्रेस्टिजिया डैशबोर्ड, ज्यादा हेडरूम और हिपरूम, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (जिसमें इन-बिल्ट मैप्स और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर शामिल है), 360 डिग्री एचडी सराउंड व्यू कैमरा, गैलेक्सी एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरिफायर, वॉयस असिस्टेंट, सनरूफ, फास्ट चार्जिंग, एक्सप्रेस कूलिंग और iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, नई अल्ट्रोज़ में 6 एयरबैग्स और ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) स्टैंडर्ड रूप से दिए गए हैं।

इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन
नई टाटा अल्ट्रोज़ में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों इंजन ऑप्शन्स मिलते हैं।
-1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
-1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
-1.5 लीटर डीजल इंजन

इन इंजन ऑप्शन्स के साथ 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड डीसीए और नए 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि अल्ट्रोज़ डीजल वेरिएंट 200 न्यूटन मीटर टॉर्क देने वाला सेगमेंट का पहला डीजल हैचबैक है। सीएनजी वेरिएंट में डायरेक्ट स्टार्ट फीचर भी दिया गया है, जो इसे और भी बेहतर बनाता है। बताते चलें कि, नई टाटा अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट अपने नए लुक, बेहतरीन फीचर्स और शक्तिशाली इंजन ऑप्शन्स के साथ एक बेहतरीन विकल्प बन चुकी है। यह खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो प्रीमियम हैचबैक कार की तलाश में हैं, जिसमें सुरक्षा, आराम और बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव हो।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें