नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बार फिर ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शनिवार को केरल से पर्यटन विभाग को एक ई-मेल भेजा गया, जिसमें लिखा था कि दोपहर 3:30 बजे तक ताजमहल में आरडीएक्स से बम फोड़ा जाएगा। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
तीन घंटे तक चला तलाशी अभियान
सीआईएफ, ताजगंज थाना पुलिस, पर्यटन विभाग, ताजमहल सुरक्षा टीम, बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स ने ताजमहल और आसपास के इलाके की करीब तीन घंटे तक तलाशी ली। जांच के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। केरल से भेजे गए इस ई-मेल की जांच साइबर सेल कर रही है। पुलिस ने इस मामले में साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
जांच में कोई खतरा सामने नहीं आया
सुरक्षा के चलते सीआईएसएफ ने ताजमहल के सभी प्रवेश द्वारों पर चेकिंग और सघन तलाशी शुरू कर दी। किसी भी पर्यटक को संदिग्ध सामान लेकर अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। मुख्य गुंबद, मस्जिद, बगीचे, और दालान सहित हर जगह स्निफर कुत्तों और बम निरोधक दस्ते की मदद से तलाशी ली गई। हालांकि जांच में कोई खतरा सामने नहीं आया है, फिर भी ताजमहल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस अब इस धमकी ई-मेल के पीछे के कारणों और भेजने वाले तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...