Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lalu Yadav, भाई तेजस्वी के बाद अब बहन रोहिणी ने भी तेज प्रताप से किया किनारा… कह दी ये बड़ी बात

May 25, 2025

Lalu Yadav, भाई तेजस्वी के बाद अब बहन रोहिणी ने भी तेज प्रताप से किया किनारा… कह दी ये बड़ी बात

नेशनल डेस्क : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजद परिवार में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक नए विवाद में फंस गए हैं। बीते शनिवार को तेज प्रताप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिनमें वे एक लड़की अनुष्का यादव के साथ नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के साथ दावा किया गया कि तेज प्रताप 12 सालों से अनुष्का के साथ प्रेम संबंध में हैं। वहीं अब राजद प्रमुख लालू यादव ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्होंने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया है। अब इस पूरे मामले पर तेज प्रताप की बहन रोहिणी आचार्य ने भी इस पूरे मामले में अपने पिता के फैसले का खुलकर समर्थन किया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

तेज प्रताप की सफाई…

शनिवार को तेज प्रताप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिनमें वे एक लड़की अनुष्का यादव के साथ नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के साथ दावा किया गया कि तेज प्रताप 12 सालों से अनुष्का के साथ प्रेम संबंध में हैं। हालांक,  वायरल तस्वीरों के बाद तेज प्रताप यादव ने तुरंत सफाई देते हुए कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वे नकली हैं और उन्हें एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है। लेकिन तब तक मामला बहुत आगे बढ़ चुका था। न केवल तस्वीरें, बल्कि कुछ वीडियो भी वायरल हो गए, जिससे तेज प्रताप की मुश्किलें और बढ़ गईं।

 तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला

इस पूरे विवाद पर अब राजद प्रमुख और तेज प्रताप के पिता लालू यादव ने कड़ा फैसला लिया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि वे अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर रहे हैं। लालू यादव ने यह भी कहा कि तेज प्रताप अब उनके परिवार का भी हिस्सा नहीं रहेंगे। उन्होंने लिखा कि तेज प्रताप का आचरण और व्यवहार पारिवारिक मूल्यों और पार्टी की मर्यादा के खिलाफ है, इसलिए उन्हें पार्टी और पारिवारिक दायरे से बाहर किया जा रहा है।

रोहिणी आचार्य ने किया पिता के फैसले का समर्थन

इसके साथ ही तेज प्रताप की बहन और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी इस पूरे मामले में अपने पिता के फैसले का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि जो लोग पारिवारिक परंपरा और मर्यादा का पालन करते हैं, उन पर सवाल नहीं उठते। लेकिन जो बार-बार सीमाएं लांघते हैं, वे खुद आलोचना के पात्र बनते हैं। रोहिणी ने अपने ट्वीट में अपने पिता को ‘देवतुल्य’ बताते हुए कहा कि परिवार, पार्टी और उनके सिद्धांतों पर कोई भी आंच आएगी, तो वह सहन नहीं किया जाएगा।

तेज प्रताप के भविष्य पर सवाल

लालू यादव ने अपने बयान में यह भी कहा कि तेज प्रताप अब अपने निजी जीवन से जुड़े फैसले खुद लें और जो लोग उनसे संबंध रखना चाहें, वे अपने विवेक से निर्णय करें। इस बयान से यह साफ हो गया है कि पार्टी और परिवार में तेज प्रताप की अब कोई भूमिका नहीं रहेगी। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि तेज प्रताप यादव का राजनीतिक भविष्य अब क्या होगा और वे इस संकट से कैसे उबरेंगे।

बिहार की राजनीति में इस पारिवारिक विवाद ने एक नया मोड़ ला दिया है। लालू यादव का अपने ही बेटे को पार्टी और परिवार से बाहर करना न केवल एक भावनात्मक फैसला है, बल्कि यह राजद की छवि और संगठनात्मक अनुशासन को लेकर भी एक बड़ा संदेश है। तेज प्रताप अब राजनीतिक और पारिवारिक रूप से पूरी तरह अकेले खड़े नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें