Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे को खत्म करने में सरकार की मुहिम युद्ध नशेयां विरुद्ध में सहयोग दें लोग : Harjot Singh Bains

May 27, 2025

नशे को खत्म करने में सरकार की मुहिम युद्ध नशेयां विरुद्ध में सहयोग दें लोग : Harjot Singh Bains

नंगल: मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश में नशे के कोड़ को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू की गई मुहिम युद्ध नशों विरूध’ में हर नागरिक को सहयोग देना चाहिए ताकि नशों को जड़ से खत्म किया जा सके। इन शबदों का प्रकटावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिह बैंस ने गांव रायपुर, ब्रहमपुर नीचला व बंदलैहड़ी में नशा मुकति यात्र में शिरकत करते समय किया। उन्होंने नशा मुकति यात्र की शुरूआत करते कहा कि यह यात्र लोक लहर के तौर पर उभर कर आई है। पंजाब सरकार का एक ही मकसद है, हर गांव, हर घर को नशा मुकत करना। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध नशों विरूध’ मुहिम के सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने नशा तस्करों के साथ मिलकर पंजाब को बर्बाद करने में कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ी परन्तु आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल की दूरांदेशी सोच व मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने लोक हित में फैसले लेकर प्रदेश में क्रांति की लहर चलाई है। उन्होंने आम लोगों को पुरजोर अपील करते कहा कि वह अपने गांव में नशा मुकति यात्र में शामिल होकर अपना फर्ज जरूर निभाएं और पंजाब को नशा मुकत करने में अपना योगदान दें। इस मौके पर सचिन पाठक एस.डी.एम, इंस्पैकटर रोहित शर्मा, रोहित कालिया प्रधान ट्रक यूनियन, हितेश शर्मा दीपू बास कोआर्डीनेटर युद्ध नशों विरूध, गुरविंदर कौर सरपंच, सुखविंदर सिंह, गुरमेल सिंह कोआर्डीनेटर, दलजीत सिंह काका, काकू रायपुर, सुरजीत सिंह पंच, भागो बेगम, रमेश कौर पंच, सुरिंदर सिंह सरपंच, नितिन बासोवाल, रणजीत सिंह गोल्डी, राणु बाबा आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- क्या 1 अप्रैल से आम जनता को लगेगा महंगाई का झटका? LPG दाम को लेकर आया बड़ा अपडेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें