Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी युवा पायनियर्स का राष्ट्रीय कांग्रेस उद्घाटित, शी ने बधाई पत्र भेजा

May 27, 2025

चीनी युवा पायनियर्स का राष्ट्रीय कांग्रेस उद्घाटित, शी ने बधाई पत्र भेजा

1 जून अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस नजदीक आ रहा है। चाइनीज यंग पायनियर्स (सीवाईपी) का 9वां राष्ट्रीय कांग्रेस 27 मई की सुबह देश की राजधानी पेइचिंग में उद्घाटित किया गया। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इसे पत्र भेजकर बधाई दी और व्यापक सीवाईपी सदस्यों, शिक्षकों और संबंधित कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

अपने बधाई पत्र में शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि बाल-किशोर एक मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्रीय कायाकल्प को बढ़ावा देने के लिए भावी शक्ति हैं, और यंग पायनियर्स बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए एक महान स्कूल है। उन्होंने सीवाईपी से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) का अनुसरण करते हुए साम्यवादी उत्तराधिकारियों को तैयार करने के मूलभूत कार्य पर ध्यान केन्द्रित करने, चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद के योग्य निर्माताओं को तैयार करने, व्यापक सीवाईपी सदस्यों का नेतृत्व कर उन्हें शिक्षा देने का आग्रह किया, ताकि वे पार्टी और देश से प्रेम करने वाले, अच्छी तरह सीख वाले और सर्वांगीण विकास करने वाले नए युग के उत्कृष्ट बाल-किशोर बन सकें। 

इसके अलावा, शी चिनफिंग ने सीवाईपी कार्य में पार्टी का नेतृत्व करने, बाल-किशोर के स्वस्थ विकास के लिए अच्छा वातावरण और परिस्थितियां बनाने तथा युवा पायनियर्स के कार्यों में लगातार नई उपलब्धियों की प्राप्ति को बढ़ावा देने पर भी प्रकाश डाला। उद्घाटन समारोह में सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय समिति के संगठन विभाग के अध्यक्ष शी थाईफ़ंग ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बधाई पत्र को पढ़कर सुनाया और आशा जतायी कि व्यापक सीवाईपी सदस्य अच्छी तरह से सीखते हुए सर्वांगीण विकास वाले नए युग के उत्कृष्ट बाल-किशोर बनेंगे, मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्रीय कायाकल्प के महान कार्य के लिए सदैव तैयार रहेंगे।

उद्घाटन समारोह में लगभग 3 हज़ार लोगों ने भाग लिया। इस दौरान, राष्ट्र स्तरीय उत्कृष्ट सीवाईपी शिक्षकों और समूहों को पुरस्कार सम्मानित किया गया। सीवाईपी सदस्यों के प्रतिनिधियों ने यंग पायनियर्स संगठन में सीखने, अभ्यास करने और आगे बढ़ने की अपनी-अपनी कहानियों की रिपोर्ट दी। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें