Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शनचन: 2025 सांस्कृतिक शक्तिशाली देश का निर्माण शिखर मंच उद्घाटित

May 27, 2025

शनचन: 2025 सांस्कृतिक शक्तिशाली देश का निर्माण शिखर मंच उद्घाटित

26 मई को 2025 सांस्कृतिक शक्तिशाली देश का निर्माण शिखर मंच दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में उद्घाटित किया गया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के प्रचार-प्रसार विभाग के अध्यक्ष ली शूलेइ ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया। मंच में उपस्थित अतिथियों का मानना ​​था कि 20वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी के राजनीतिक ब्यूरो के 17वें सामूहिक अध्ययन सत्र में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषण ने सांस्कृतिक शक्तिशाली देश का निर्माण करने और सांस्कृतिक सुधार व विकास को बढ़ावा देने में प्रमुख मुद्दों की एक श्रृंखला पर गहराई से प्रकाश डाला। 20वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी के तीसरे पूर्णाधिवेशन ने सुधार को और व्यापक रूप से गहरा करने के लिए व्यापक व्यवस्था की और सांस्कृतिक प्रणालियों और तंत्रों के सुधार को गहरा करने के महत्वपूर्ण कार्य को स्पष्ट रूप से आगे बढ़ाया।

उनका कहना है कि हमें सांस्कृतिक शक्तिशाली देश के निर्माण वाले लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए, अपनी जिम्मेदारी और तात्कालिकता की भावना को बढ़ाना चाहिए, अधिक दृढ़ संकल्प के साथ सांस्कृतिक प्रणालियों और तंत्रों के सुधार को बढ़ावा देना चाहिए, सांस्कृतिक उत्पादकता को और अधिक मुक्त और विकसित करना चाहिए, ताकि सांस्कृतिक समृद्धि को मजबूती से बढ़ावा दिया जा सके।

बता दें कि मौजूदा मंच की थीम “सांस्कृतिक प्रणालियों और तंत्रों के सुधार को गहरा करें, सांस्कृतिक नवाचार और सृजन की जीवंतता को प्रोत्साहित करें” है, जिसका आयोजन सीपीसी केंद्रीय समिति का प्रचार-प्रसार विभाग द्वारा किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के इन जिलों में एवलांच का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें