Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत का सुपर योद्धा ‘Mirai’: टीजर ने डिजिटल दुनिया में मचाया तहलका

May 28, 2025

भारत का सुपर योद्धा ‘Mirai’: टीजर ने डिजिटल दुनिया में मचाया तहलका

मुंबई: बहुप्रतीक्षित मिराई का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो चुका है, और यह किसी दृश्यात्मक तूफान से कम नहीं है। यह फिल्म एक ऐसे साहसी और अनोखे संसार को पेश करती है जहाँ भारतीय इतिहास (इतिहासा) टकराता है एक्शन एडवेंचर से—और इस केंद्र में खड़े हैं प्रतिभाशाली तेजा सज्जा। फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

कार्तिक गट्टमनेनी के निर्देशन में बनी और पीपल मीडिया फैक्ट्री के टी.जी. विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद द्वारा निर्मित, मिराई एक ऐसे निर्भीक सुपर योद्धा की कहानी है जिसे नौ दिव्य ग्रंथों की रक्षा का दायित्व सौंपा गया है—जिन पर मानवता का भविष्य टिका है। हाल ही में रिलीज़ हुआ टीज़र इस भव्य गाथा की एक रोमांचक झलक पेश करता है, हर फ्रेम में रहस्य, गति और विशालता से भरा हुआ।

अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और दमदार ट्रांसफॉर्मेशन के साथ, तेजा सज्जा आधुनिक भारतीय हीरो की परिभाषा को एक नया रूप दे रहे हैं। वहीं, उनके सामने हैं मांचू मनोज, जो अपनी रहस्यमयी ‘ब्लैक स्वॉर्ड’ के साथ एक खतरनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला अवतार लेकर आ रहे हैं—एक ऐसा टकराव जिसे दर्शक मिस नहीं करना चाहेंगे।

अपने अनुभव को साझा करते हुए तेजा सज्जा ने कहा,

“एक महाकाव्य रोमांच जहाँ भारतीय इतिहासा मिलती है आधुनिक कहानी कहने की शैली से मिराई बच्चों को हमारी समृद्ध विरासत से जोड़ने का एक रोमांचक और कल्पनाशील सुपरहीरो प्रयास है।”

निर्देशक कार्तिक गट्टमनेनी ने कहा,

“मिराई के साथ हमने एक ऐसी दुनिया रचने की कोशिश की है जहाँ भारतीय इतिहास की कालातीत आत्मा आधुनिक एक्शन-अडवेंचर की धड़कनों से मिलती है। यह दुनिया को एक भारतीय कहानी एक बिल्कुल नए अंदाज़ में दिखाने की हमारी विनम्र कोशिश है।”

निर्माता टी.जी. विश्व प्रसाद ने कहा,

“पीपल मीडिया फैक्ट्री में हम हमेशा ऐसे सिनेमा को समर्थन देते हैं जो बड़े सपने देखने की हिम्मत करता है और सीमाओं को तोड़ता है। मिराई हमारी इसी सोच का प्रतिबिंब है—एक ऐसी फिल्म जो भारतीय कहानियों को वैश्विक स्तर पर पेश करती है। हमें पूरा यकीन है कि यह फिल्म न केवल दर्शकों का दिल जीतेगी, बल्कि भारत की पहचान को विश्व सिनेमा में और मज़बूत करेगी।”

गौरा हरि के धमाकेदार संगीत और सीमाओं को लांघती भव्य विज़ुअल्स के साथ, मिराई एक नए युग की शुरुआत करने वाला है जहाँ इतिहासा और एक्शन एक नए अंदाज़ में प्रस्तुत किए जा रहे हैं। टीज़र ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, और दर्शक इसे भारतीय सिनेमा का एक साहसी और अगला बड़ा कदम मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Mahavir Jayanti Holiday: आज बैंक खुला या नहीं… इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक; यहां पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें