Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP राष्ट्रीय महामंत्री Tarun Chugh ने सुखदेव सिंह ढींडसा को दी श्रद्धांजलि; कहा, पंजाब राजनीति का एक युग समाप्त हुआ

May 28, 2025

BJP राष्ट्रीय महामंत्री Tarun Chugh ने सुखदेव सिंह ढींडसा को दी श्रद्धांजलि; कहा, पंजाब राजनीति का एक युग समाप्त हुआ

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ढींडसा जी का जाना पंजाब की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। चुग ने कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में सादगी, सिद्धांत और सेवा को आधार बनाकर राजनीति को दिशा दी। उनका राजनीतिक जीवन न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। वे सदा जनहित को सर्वोपरि मानने वाले नेता रहे, जिनका योगदान आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

चुग ने जोड़ा कि ढींडसा जी ने पंजाब की राजनीतिक स्थिरता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय दृष्टिकोण को हमेशा प्राथमिकता दी। उनका शांत, परिपक्व और विचारशील नेतृत्व आज की राजनीति में दुर्लभ है। उनका जाना एक युग का अंत है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं। चुग ने ढींडसा जी के परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

ये भी पढ़ें- फ्यूल की टेंशन खत्म! ये इलेक्ट्रिक कारें देंगी 400KM तक की रेंज, कीमत भी है बेहद कम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें