Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रम्प ने इजरायल को दे दी चेतावनी, कहा…

May 29, 2025

ट्रम्प ने इजरायल को दे दी चेतावनी, कहा…

Trump warned Israel : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी दी है, जिससे ट्रम्प प्रशासन और ईरान के बीच नए परमाणु समझौते पर चल रही बातचीत को खतरा हो सकता है। सीएनएन न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार जब ट्रम्प से पूछा गया कि क्या उन्होंने नेतन्याहू को ईरान पर हमला नहीं करने को लेकर चेतावनी दी है, ताकि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा ईरान के साथ की जा रही बातचीत को बाधित न हो, तो उन्होंने कहा, ठीक है, मैं ईमानदारी से कहता हूँ। हाँ, मैंने ऐसा किया है।

ट्रम्प ने कहा, मैंने अभी कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह उचित है। हम उनके साथ बहुत अच्छी चर्चा कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि स्थिति किसी भी समय बदल सकती है। एक फोन कॉल से बदल सकती है। उन्होंने कहा, फिलहाल, मुझे लगता है कि वे समझौता करना चाहते हैं। अगर हम एक समझौता कर सकते हैं, तो मैं बहुत से लोगों की जान बचा सकता हूँ। वहीं अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता में मध्यस्थ ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र बिन हमद बिन हमूद अलबुसैदी ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता का पाँचवाँ दौर पिछले सप्ताह रोम में संपन्न हुआ, लेकिन इसमें ‘कुछ निर्णायक प्रगति नहीं’ हुयी।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेदों के बीच वार्ता का नवीनतम दौर हुआ। दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव कथित तौर पर यूरेनियम संवर्धन पर केंद्रित हैं। ट्रंप प्रशासन ने ईरान से सभी यूरेनियम संवर्धन गतिविधियों को रोकने की अपनी मांग दोहराई है, लेकिन ईरान ने शून्य संवर्धन की धारणा को खारिज कर दिया और आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने की मांग की।

अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अंकुश लगाने के कूटनीतिक समाधान के प्रयास से अवगत नेतन्याहू सैन्य कार्रवाई के लिए दबाव बना रहे हैं, जो बातचीत के ज़रिए समझौते के लिए ट्रंप के प्रयासों को विफल कर देगा। अमेरिका के प्रमुख समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इजरायल के अधिकारियों ने अमेरिकी अधिकारियों से कहा है कि श्री नेतन्याहू ईरान पर हमला करने का आदेश दे सकते हैं।

गौरतलब है कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने अप्रैल में रिपोर्ट की थी कि इजरायल ने इस महीने की शुरुआत में ही ईरानी परमाणु स्थलों पर हमला करने की योजना बनाई थी, लेकिन ट्रंप ने इसे टाल दिया। श्री ट्रम्प ईरान के साथ बातचीत जारी रखना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें