Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिनेमा जगत को बड़ा झटका, इस मशहूर South Actor का हुआ निधन, Rajinikanth ने जताया दुख

May 29, 2025

सिनेमा जगत को बड़ा झटका, इस मशहूर South Actor का हुआ निधन, Rajinikanth ने जताया दुख

South Actor Passed Away: चेन्नई: तमिल सिनेमा ने आज एक चमकते सितारे को खो दिया। 75 वर्षीय अनुभवी अभिनेता राजेश का गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। चेन्नई के रामपुरम स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया है, जहां प्रशंसकों और फिल्म बिरादरी के लोगों का तांता लगा हुआ है। उनके आकस्मिक निधन ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया है।

राजेश न केवल एक अभिनेता थे, बल्कि तमिल सिनेमा की उस पीढ़ी का हिस्सा थे, जिसने अभिनय को सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि साधना बना दिया था। 150 से अधिक फिल्मों में अपनी बेहतरीन भूमिकाओं से उन्होंने दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया।

-रजनीकांत की श्रद्धांजलि: दोस्त को अलविदा कहना मुश्किल

सुपरस्टार रजनीकांत ने राजेश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने तमिल में ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरे करीबी मित्र, अभिनेता राजेश की असामयिक मृत्यु की खबर से गहरा आघात पहुंचा। वह एक महान इंसान थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।” रजनीकांत के इस संदेश ने फिल्म इंडस्ट्री में राजेश के योगदान और उनके व्यक्तिगत रिश्तों की गहराई को उजागर किया।

-एक शिक्षक से अभिनेता बनने तक का सफर

20 दिसंबर 1949 को तमिलनाडु के मन्नारगुडी में जन्मे राजेश ने अपने करियर की शुरुआत शिक्षक के रूप में की थी। लेकिन सिनेमा के प्रति उनका जुनून उन्हें 1974 में के. बालाचंदर की फिल्म ‘अवल ओरु ठोडार कथाई’ में एक छोटी भूमिका तक ले आया, जो उनके करियर की शुरुआत बनी।

-सिनेमा की हर परत में राजेश की छाप

राजेश ने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता के रूप में तमिल सिनेमा की लगभग हर शैली में काम किया। अंधा 7 नाट्कल में उनका रोल आज भी दर्शकों के ज़ेहन में बसा हुआ है। 2000 के बाद भी उन्होंने मास्टर, सारकार, धर्मदुरई, गेथु, कोविल, वरालु, सेवल, ई जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई।

-फिल्म इंडस्ट्री की भावुक विदाई

फिल्मी दुनिया के साथ ही उनके प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि दी है। लोगों ने राजेश और रजनीकांत की पुरानी तस्वीरें साझा कर उन सुनहरी यादों को फिर से जीवित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें