Indian Premier League 2025 : आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की शुरुआत हो चुकी है। आज इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का क्वालिफायर-1 का मुक़ाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुल्लांपुर, चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। क्वालिफायर-1 में आरसीबी का नेतृत्व रजत पाटीदार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मैच में जोश हेजलवुड की वापसी हुई है। वह नुवान तुषारा की जगह खेलेंगे। वहीं, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि मार्को यानसेन की जगह अजमतुल्लाह उमरजई आए हैं। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी।
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीमें ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन की लय को क्वालिफायर-1 में भी बरकरार रखना चाहेंगी। वैसे तो अंक तालिका में शीर्ष दो में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं, लेकिन पंजाब और आरसीबी दोनों की ही नजरें सीधे खिताबी मुकाबले में जगह बनाने पर होंगी। पंजाब ग्रुप चरण में पहले और आरसीबी दूसरे स्थान पर रही थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। आज आईपीएल के मौजूदा सत्र का क्वालिफायर-1 खेला गया, जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में पंजाब किंग्स 14.1 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में आरसीबी ने फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी के दम पर 10 ओवर में दो विकेट खोकर 106 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2009, 2011 और 2016 के बाद अब फाइनल में पहुंची है।
पंजाब किंग्स फाइनल में सीधे पहुंचने से भले ही चूक गई, लेकिन उन्हें एक और मौका मिलेगा। अब उन्हें क्वालिफायर-2 खेलना है। इस मैच में उनका सामना एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली टीम से होगा। कल (30 मई) गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच इस सत्र का एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा, जिसमें जीतने वाली टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 खेलेगी। यह मैच एक जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
पंजाब किंग्स ने बेंगलुरु को जीत के लिए 102 रनों का लक्ष्य दिया है। आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की शुरुआत हो चुकी है। आज क्वालिफायर-1 का मुक़ाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन के साथ पंजाब को तगड़ा झटका दिया। टीम 14.1 ओवर में 101 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। उनके लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। वहीं, प्रभसिमरन और अजमतुल्लाह उमरजई 18-18 रन बनाकर आउट हुए। टीम के लिए प्रियांश आर्या 07, प्रभसिमरन 18, जोश इंग्लिस 04, श्रेयस अय्यर 02, नेहाल वढेरा 08, स्टोइनिस 26, शशांक सिंह 03, मुशीर खान 00, अजमतुल्लाह 18, हरप्रीत बराड़ 04 रन बनाकर आउट हुए। काइल जैमिसन 00* पर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि यश दयाल को दो विकेट मिले। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, काइल जैमिसन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मयंक अग्रवाल, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह।
मेष: दिन शुभ रहेगा...