
(Terrorism) बटाला: विश्व सनातन सभा की तरफ से चेयरमैन अश्विनी सेखड़ी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल राज्यपाल से मिला और 1984 के दंगों के पीड़ित परिवारों को दिल्ली सरकार द्वारा नौकरी दिए जाने की घोषणा की प्रशंसा की व साथ ही पंजाब सरकार से भी पीड़ितों की पहचान करके नौकरी देने की अपील की। पूर्व मंत्री व विश्व सनातन सभा के राष्ट्रीय चेयरमैन अश्विनी सेखड़ी ने बताया कि राज्यपाल से भेंट करके एक मांगपत्र दिया गया है। जिसमें, दिल्ली सरकार की प्रशंसा की गई है।
सेखड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार का यह प्रयास बहुत ही अच्छा है और पहली सरकारों को यह कदम बहुत पहले उठा लेना चाहिए था, लेकिन आज दिल से दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का धन्यवाद किया जाता है। अश्विनी सेखड़ी ने आगे कहा कि किसी समय पंजाब में काला दौर आया था। पंजाब की जनता ने भी आंतकवाद का संताप अपने सीने पर ङोला है। इस दौरान पंजाब के करीब 35,000 परिवारों ने अपनी जान गवाई है। इसलिए हम राज्यपाल के माध्यम से पंजाब सरकार से मांग करते है कि इन 35,000 परिवारों की पहचान करके उनके परिवारिक सदस्यों को जरूर नौकरी दी जाए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...