Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन हांगकांग में निवेश करने के लिए दुनिया भर की कंपनियों का स्वागत करता है

May 31, 2025

चीन हांगकांग में निवेश करने के लिए दुनिया भर की कंपनियों का स्वागत करता है

इंटरनेशनल डेस्क : चीन को हांगकांग के विकास की संभावनाओं पर पूरा भरोसा है और विश्व भर में विभिन्न देशों की कंपनियों का हांगकांग में अनुकूल दृष्टिकोण रखने और निवेश करने का स्वागत करता है, ताकि समान विकास कर सके और समृद्धि साझा कर सके। यह बात 30 मई को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेस में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन हांगकांग के विकास के बारे में संवाददाता के प्रश्नोत्तर में कही थी। 

रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में तीन प्रमुख रेटिंग एजेंसियों, फिच (Fitch Ratings), एसएंडपी (Standard & Poor’s) और मूडीज (Moody’s Ratings) ने हांगकांग को “स्थिर” रेटिंग आउटलुक दिया है। उनमें से, मूडीज ने हांगकांग के क्रेडिट रेटिंग आउटलुक को बढ़ा दिया और माना कि वैश्विक व्यापार तनाव के तहत, हांगकांग की क्रेडिट विश्वसनीयता स्थिर रहेगी और चुनौतियों का सामना करने की इसकी क्षमता उत्कृष्ट रहेगी।

इसके संबंध में प्रवक्ता लिन च्येन ने कहा कि वर्तमान में, वैश्विक अर्थव्यवस्था बढ़ती अनिश्चितताओं का सामना कर रही है। हांगकांग की क्रेडिट रेटिंग अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जो हांगकांग की आर्थिक लचीलापन और सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

उनका कहना है कि यह हांगकांग की एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में स्थिति में विश्वास का मत है। इसके साथ ही, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने यह भी कहा कि हांगकांग की वित्तीय प्रणाली सुदृढ़ बनी हुई है, पूंजी बाजार सक्रिय है और आईपीओ बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जो हांगकांग में वैश्विक निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है। इसके अलावा, उच्च गुणवत्ता वाले विकास में चीन की ठोस प्रगति से हांगकांग को अधिक विकास के अवसर और प्रेरित शक्ति भी मिली है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें