ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पूर्वी कामेंग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 13 के बाना-सेप्पा खंड पर शुक्रवार देर रात भूस्खलन के कारण एक वाहन के सड़क से बह जाने से 2 परिवारों के 7 सदस्यों की मौत हो गई। पूर्वी कामेंग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कामदम सिकोम ने बताया कि वाहन बिचोम जिले के बाना से सेप्पा जा रहा था, तभी भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आकर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। सभी पीड़ित बाना के किचंग गांव के निवासी थे। बचाव कार्य तुरंत शुरू हो गए, लेकिन मूसलाधार बारिश, भूस्खलन और रात भर बेहद खराब दृश्यता के कारण इसमें काफी बाधा आई। सिकोम ने कहा कि शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अभियान पुन शुरू हुआ। कई घंटों की खोज के बाद मलबा राजमार्ग से लगभग 150 मीटर नीचे पाया गया। उन्होंने कहा कि वाहन के अंदर सभी सात लोग मृत पाए गए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...