Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

RBSE Rajasthan Board Result 2026: आज जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट​, जानें कैसे चैक करें अपना रिजल्ट

March 31, 2026

RBSE Rajasthan Board Result 2026: आज जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट​, जानें कैसे चैक करें अपना रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज कक्षा 12 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बता दें कि जैसे ही नतीजे जारी हुए, लाखों छात्रो का इंतज़ार खत्म हो गया। वहीं इस बार, बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की हैं, जिनके ज़रिए वे कुछ ही सेकंड में अपने नतीजे देख सकेंगे न केवल वेबसाइट के माध्यम से, बल्कि DigiLocker और SMS के ज़रिए भी कुछ ही सेकेंड में अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

बता दें कि इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। कुल मिलाकर लगभग 8.5 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से करीब 8.2 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे अधिक संख्या रही, जबकि साइंस और कॉमर्स के छात्रों की संख्या भी उल्लेखनीय रही।

SMS से ऐसे पाएं रिजल्ट

अगर इंटरनेट की समस्या हो या वेबसाइट धीमी चल रही हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

मोबाइल के मैसेज बॉक्स में नया संदेश खोलें

साइंस: RJ12S लिखकर स्पेस दें और रोल नंबर डालें
कॉमर्स: RJ12C लिखकर स्पेस दें और रोल नंबर डालें
आर्ट्स: RJ12A लिखकर स्पेस दें और रोल नंबर डालें
संदेश को 5676750 या 56263 पर भेज दें
कुछ ही क्षणों में परिणाम आपके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।

DigiLocker से डिजिटल मार्कशीट

छात्र DigiLocker प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं…

–DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें।
–“Class XII Marksheet” विकल्प चुनें।
–Rajasthan Board का चयन करें।
–मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
–मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी देखें :

आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध

रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा:

–सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard rajasthan.gov.in पर जाएं।
–12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
–अब रोल नंबर दर्ज करें।
–सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें