Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today’s weather: कई राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने की भी जताई संभावना

March 31, 2026

Today’s weather: कई राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने की भी जताई संभावना

Today Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है। बदलते मौसम के इस दौर से जहां कई राज्यों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं खराब मौसम जनजीवन को भी प्रभावित कर सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में 31 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड में भी तेज बारिश और हवाओं को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: किसे मिलेगी कामयाबी तो कौन होगा निराश? जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन

 

राजस्थान में धूल भरी आंधी
राजस्थान के कई हिस्सों जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर में धूल भरी आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 5 अप्रैल के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे राज्य में फिर से बारिश और तूफान का दौर शुरू हो सकता है।

मध्य प्रदेश में आंधी, बारिश
मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा संभाग में अगले कुछ दिनों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 31 मार्च 2026

पूर्वोत्तर राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना
पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है।

दक्षिण में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान
दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय है। तमिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि चेन्नई में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। तटीय कर्नाटक में फिलहाल गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें