Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Criminal Justice 4 की प्रमोशन में जुटीं सुरवीन चावला को लगी चोट, जानिए अब कैसा है हाल

June 3, 2025

Criminal Justice 4 की प्रमोशन में जुटीं सुरवीन चावला को लगी चोट, जानिए अब कैसा है हाल

Surveen Chawla Injured: ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ और ‘राणा नायडू 2’ फेम एक्ट्रेस सुरवीन चावला को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक तरह पंकज त्रिपाठी के साथ उनकी सीरीज क्रिमिनल जस्टिस में हर कोई सुरवीन की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। इस बीच खबर आई है कि वो बुरी तरह से घायल हो गई हैं और उनको डॉक्टरों ने पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी हैय़। आइए जानतें है कि सुरवीन चावला को क्या हुआ है और अब उनकी तबीयत कैसी है?

सुरवीन चावला को लगी गंभीर चोट
क्रिमिनल जस्टिस 4 और राणा नायडू 2 से एक्टिंग की दुनिया में लौंटने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस सुरवीन चावला की पीठ पर गंभीर चोट लग गई है और डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह रेस्ट करने की सलाह दी है।

काम से एक्ट्रेस ने लिया ब्रेक
सुरवीन चावला की तरफ से अभी तक चोट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। मगर एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि चोट के कारण फिलहाल एक्ट्रेस को काम से ब्रेक लेना पड़ा है और वो फिलहाल अपनी रिकवरी पर फोकस कर रही हैं। सुरवीन के को-स्टार्स भी जल्द से जल्द होने के ठीम होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बीते दिनों सुरवीन सीरीज के प्रमोशन इवेंट में काफी एक्टिव थीं, मगर अब अचानक से चोट की वजह से वो कुछ समय के लिए सिर्फ आराम करेंगी।

जल्द ‘राणा नायडू 2’ में आएंगी नजर
खबरों की मानें, तो एक्ट्रेस सुरवीन चावला मेडिकल केयर और आराम के साथ ठीक हो रही हैं। लंबे समय बाद सुरवीन ने जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4’ से धमाकेदार कमबैक किया है। सीरीज को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है और सुरवीन ने अच्छा काम किया है। इसके बाद अब सुरवीन जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘राणा नायडू 2’ में दिखाई देने वाली हैं, जिसका टीजर जारी हो चुकी है और कल ट्रेलर आउट होगा।

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat 132nd Episode Live: देशवासियों से ‘मन की बात’ कर रहे PM मोदी, कहा- अफवाहों से लोग बचें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें